BREAKING NEWS
MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत बेगूं थाना पुलिस.. <<     NEWS : दो बाल श्रमिकों को कराया मुक्त, होटल व.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : थाना सुनेरा पुलिस की बड़ी सफलता, एनडीपीएस.. <<     KHABAR : भीषण गर्मी में किसानों व राहगीरों के लिए.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : एमपी के राज्यसभा प्रत्याशियों की फाइनल.. <<     NEWS : जिला कलक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने किया नीट.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : जिला स्तरीय एक दिवसीय प्राकृतिक एवं जैविक.. <<     NEWS : महिला सांवरिया शाखा ने राहगीरों को पिलाई.. <<     NEWS : वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों पर विधिक.. <<     NEWS : मोहाली हत्याकांड के विरोध में चित्तौड़गढ़.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ कालिका माता मंदिर में वैदिक.. <<     NEWS : भारत सहकारी बैंकिंग समिट लखनऊ में संपन्न,.. <<     BIG NEWS : कलेक्टर अदिती गर्ग के प्रयास लाए रंग,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : स्वास्थ्य और सुरक्षा का संगम, योग शिविर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 27, 2023, 7:29 pm
KHABAR : अब इस दिन जारी होगी अगली किस्त, लाड़ली बहनों के लिए अच्छी खबर,खाते में आएंगे 1000, आयु सीमा भी घटेगी, पढ़े खबर 

Share On:-

 भोपाल | मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की 1.25 करोड़ लाभार्थियों महिलाओं के लिए महत्वपूर्ण खबर है। पहली किस्त मिलने के बाद प्रदेश की करोड़ों महिलाओं को अगले महीने दूसरी किस्त का लाभ मिलेगा। वही योजना में जो महिलाएँ पंजीयन नहीं करा पाई हैं, उनका दोबारा पंजीयन का मौका दिया जायेगा। इसके साथ ही अब न्यूनतम 21 वर्ष आयु वर्ग की महिलाओं को भी इस योजना से जोड़ा जायेगा।

जुलाई में आएगी अगली किस्त
खबर है कि इस योजना की दूसरी किस्त 10 जुलाई को बहनों के खाते में क्रेडिट की जाएगी और खास बात ये है कि सीएम शिवराज सिंह चौहान खुद जुलाई की इस तारीख को पैसे ट्रांसफर करेंगे। चुंकी योजना के लागू होने से पहले ही यह तय किया गया था कि हर महीने की 10 तारीख को महिलाओं के अकाउंट में किस्त के 1000 रुपए जारी किए जाएंगे। इससे पहले 10 जून को 1.25 करोड़ बहनों के खाते में पहली किस्त जारी की गई थी।


जुलाई में फिर से भरे जाएंगे फॉर्म
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो लाडली बहना योजना के फॉर्म भरने की तारीख 1 जुलाई से 15 अगस्त तक बताई जा रही है। लाडली बहना फार्म भरने के लिए महिलाओं को सभी नियम व शर्तों का पालन करना जरूरी है। ऐसा न करने पर उनके फॉर्म रिजेक्ट हो सकते हैं। आप अपने वार्ड ऑफिस में जाकर लाडली बहना योजना का भर सकेंगे।लाडली बहना योजना के लिए आवेदन करने वाली बहनों के पास आधार कार्ड और बैंक खाता होना जरूरी है। इसके साथ ही मोबाइल नंबर,समग्र आईडी, जन्म प्रमाण पत्र और आवेदक की फोटो होना आवश्यक है।


5000 जीतने का सुनहरा मौका
इसके अलावा लाड़ली बहना योजना की हितग्राही महिलाएं अपने मन की बात साझा कर अब पांच हजार रुपये भी जीत सकती है। इसके लिए महिला एवं बाल विकास विभाग एमपी माय गव पोर्टल पर प्रतियोगिता आयोजित कर रहा है, जिसमें 5 जुलाई तक प्रविष्टि मंगाईं गई हैं। इसमें प्रदेश की सर्वश्रेष्ठ प्रविष्टियों को 5000 रूपये प्रति से पुरस्कृत किया जाएगा। यह पुरस्कार राशि विजेता लाड़ली बहनों के डीबीटी सक्रिय खाते में ही भेजी जाएगी। www.mp.mygov.in पर पोर्टल में प्रविष्टियॉं भेजने की अंतिम तिथि 5 जुलाई है।

जानिए प्रतियोगिता  के नियम-शर्ते
प्रतियोगिता में शामिल होने के लिये प्रतिभागी बहनों को मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना का पंजीयन क्रमांक लिखना अनिवार्य होगा।
पंजीयन क्रमांक के बिना प्रविष्टि को रद्द माना जाएगा।
प्रतिभागी बहनों को अपने खातें में यह पैसा पाकर आपको कैसा लगा, आप इन पैसों का क्या कर रही है, लाड़ली बहना योजना महिलाओं के सशक्तिकरण में कैसे उपयोगी रहेगी, इन तीन बिन्दुओं पर अपनी मन की बात लिखना अनिवार्य होगा।
प्रतिभागी को प्रविष्टि के साथ अपना पूरा नाम, गाँव/शहर का पिनकोड, लाड़ली बहना योजना का पंजीयन क्रमांक और अपना मोबाइल नम्बर अनिवार्य रूप से लिखना होगा।
एक प्रतिभागी द्वारा केवल एक ही प्रविष्टि स्वीकार की जाएगी।
प्रविष्टियों का चयन और अंतिम निर्णय विशेषज्ञ पैनल द्वारा किया जाएगा।
इस संबंध में कोई भी पत्राचार नहीं किया जाएगा।
प्रविष्टियाँ विषय से संबंधित होना चाहिए, किसी भी तरह की अनुचित एवं आपत्तिजनक शब्दावली प्रयोग करने की स्थिति में प्रविष्टि रद्द कर दी जाएगी।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE