BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 30, 2023, 8:13 pm
BIG NEWS : 15 सालों से विधायक और 5 सालों से सरकार में मंत्री होते हुए भी आम जनता मूलभुत जनसमस्याओं के लिए तरस रही है- स्नेहलता शर्मा, कांग्रेस नेत्री ने लगाए सखलेचा पर आरोप, पढ़े खबर   

Share On:-

जावद। भाजपा सरकार में 18 वर्षो से मुख्यमंत्री पद पर राज कर रहे शिवराजसिंह के  विश्वास पात्र 15 सालो से जावद विधानसभा क्षेत्र के क्षेत्रीय विधायक वर्तमान में मंत्री पद पर ताजपोशी से सुशोभित है। ओमप्रकाश सखलेचा के विधानसभा क्षेत्र का गांव तुंबा की प्रजा आज भी मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रही है। अठाना से चडौल पहुंच सड़क मार्ग डामरीकरण होनी चाहिए जिसकी जगह फिसलन भरी मिट्टी डाली गई जिसकी वजह से वाहनों के पहिए किचड़ में धंस रहे हैं, जिससे दुर्घटना ग्रस्त हो रहे हैं। वहीन अन्य वाहनों (जेसीबी मशीन) से निकालना पड रहा है। सड़क की दयनीय स्थिति में है। यह आरोप जिला कांग्रेस अध्यक्ष स्नेहलता शर्मा ने लगाए। 

महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष स्नेह लता शर्मा ने भाजपा के विधायक ओमप्रकाश सखलेचा को आड़े हाथों लेते हुए कहा है कि वर्तमान मे मंत्री सकलेचा का गृह क्षैत्र  जावद है। तीन बार से जावद की विधानसभा के ग्रामीण आबादी से ही विधायक चुनाव में जीत दर्ज कराते आऐ है, लेकिन पंद्रह वर्षो से ग्रामीणजन हर बार भाजपा के झुंठे वादो और घोषणा के झांसे में आकर वोट दे देते है और अब वादे पुरे नही होने पर अपने आपको छला हुआ महसुस कर रहे है।
स्नेहलता शर्मा ने कहा कि ओमप्रकाश सखलेचा और प्रदेश के मुख्यमंत्री एक और तो दावे करते है कि मध्यप्रदेश की सडके अमेरिका की सडके जैसी है तो मैं पुछना चाहती हुं मंत्री के गृह क्षैत्र मे गांवो की हालत आज ऐसी क्यों है। फिर ग्राम तुम्बा, चडोल रोड पर कच्चे रोड और बरसात के कारण पहली ही बरसात मे छः घंटे  ग्रामीण जन और शिक्षक जाम में फंसे रहे, क्या इसे ही मंत्री विकास कहते है।  भाजपा के झुठे वादे, कथनी और करनी में अंतर जनता अब भली भांति समझ चुकी है। जनता भाजपा की थोथी घोषणाओं और लुभावनी चिकनी चुपड़ी बातों में फंसने वाली नहीं है। जनता का अब भाजपा से मोह भंग हो चुका है। जल्द ही विधान सभा चुनाव में जनता इन्हें सबक सिखाऐगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE