BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 1, 2023, 12:33 pm
KHABAR : दिग्विजय सिंह ने ज्योतिरादित्य सिंधिया के खिलाफ चुनाव लड़ने की जताई इच्छा, तो भाजपा केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अशोकनगर में दिग्विजय सिंह को ललकारा, पढ़े खबर 

Share On:-

शिवपुरी | लोकसभा सीट के सुनिश्चित भाजपा प्रत्याशी एवं केंद्रीय मंत्री  ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मध्यप्रदेश में कांग्रेस पार्टी के नेता नंबर-2  दिग्विजय सिंह को चुनाव के लिए ललकारा है। इससे पहले  दिग्विजय सिंह ने ज्योतिरादित्य सिंधिया के खिलाफ चुनाव लड़ने की इच्छा जताई थी। 

19 के चुनाव में हारे राजा महाराजा 24 के चुनाव में आमने-सामने होंगे
पत्रकारों से चर्चा करते हुए  ज्योतिरादित्य सिंधिया ने  दिग्विजय सिंह की चुनौती पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि, दिग्विजय सिंह जी का हर चीज के लिए स्वागत है। उल्लेखनीय है कि दिग्विजय सिंह ने पिछली बार भोपाल लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था। उनके विरुद्ध भाजपा की ओर से विश्व हिंदू परिषद के नेता  प्रज्ञा सिंह ठाकुर चुनाव मैदान में थी। दिग्विजय सिंह चुनावी राजनीति के अनुभवी नेता हैं जबकि  प्रज्ञा सिंह ठाकुर जीवन का पहला चुनाव लड़ रही थी। इसके बावजूददिग्विजय सिंह चुनाव हार गए थे। इधर गुना लोकसभा सीट से ज्योतिरादित्य सिंधिया चुनाव हार गए थे। इस प्रकार 2019 का लोकसभा चुनाव हारे हुए दोनों नेता 2024 के लोकसभा चुनाव में आमने सामने होंगे। 

गुना शिवपुरी सीट पर भारत का सबसे चर्चित लोकसभा चुनाव होगा
 दिग्विजय सिंह एवं  ज्योतिरादित्य सिंधिया, दोनों ही अपनी पार्टी में टॉप रैंक के नेता हैं। दोनों जिस सीट से चुनाव लड़ना चाहेंगे, पार्टी उन्हें टिकट दे देगी। 2024 के विधानसभा चुनाव में दिग्विजय सिंह का किसी ऐसी सीट से चुनाव लड़ना जरूरी है जहां पर उनकी जीत सुनिश्चित हो। गुना शिवपुरी लोकसभा सीट उनके व्यक्तिगत प्रभाव वाली सीट है। यहां उनके समर्थकों की संख्या भी बहुत ज्यादा है। जबकि  ज्योतिरादित्य सिंधिया ने तो अपनी राजनीति की प्राथमिक शिक्षा भी गुना शिवपुरी लोकसभा सीट से ली है। यदि दोनों दिग्गज नेता एक दूसरे के खिलाफ गुना शिवपुरी लोकसभा सीट से चुनाव मैदान में उतर आए, तो यह भारत का सबसे चर्चित लोकसभा चुनाव होगा। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE