BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : नीमच में कल एमपीआरडीसी करेगी पोल.. <<     REPORT : नीमच के पर्यटन विकास में निवेश की तैयारी, AB.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG REPORT : नशे के खिलाफ नीमच पुलिस का बड़ा अभियान,.. <<     KHABAR : आयुर्वेद चिकित्सा शिविरों में उमड़ा.. <<     REPORT : जिला कौशल विकास समिति की बैठक संपन्न,.. <<     KHABAR : अच्छी पैदावार की तैयारी में किसान, खेतों.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे 105 वर्ष के भगतराम मुकाती.. <<     BIG NEWS : सीजेपी की दोबारा आंदोलन की चेतावनी,.. <<     KHABAR : जन्मस्थली नीमच में गौरव के साथ मना.. <<     KHABAR : नीमच नगर पालिका सीएमओ दुर्गा बामनिया ने.. <<     BIG REPORT : दिनभर चली नपा की अतिक्रमण हटाओ मुहिम,.. <<     NEWS : गो सम्मान आह्वान अभियान की विशाल यात्रा,.. <<     खरगोन में किसान कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 1, 2023, 3:39 pm
BIG NEWS : प्रदेश के वित्तमंत्री जगदीश देवड़ा का जन्मदिन हर्षोउल्लास से मनाया, प्रबुद्धजनों और लाड़ली बहनों ने स्वागत सम्मान कर माना आभार, पढ़े रवि पोरवाल की खबर 

Share On:-

मल्हारगढ़। प्रदेश के वित्तमंत्री मल्हारगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक जगदीश देवड़ा का जन्मदिन पिपलियामंडी मंडल के ग्राम लुनाहेड़ा पंचायत भवन में हर्षोल्लास सरपंच ईश्वरलाल धनगर के नेतृत्व में केक काटकर पुष्पमाला पहनाकर  जन्मदिन मनाया गया। तत्पश्चात ग्राम वासियों को आयुष्मान कार्ड के बारे में जानकारी देकर, कार्ड वितरण किए गए। 
इसी क्रम में पूर्व सरपंच महेश पाटीदार के निवास स्थान पर गांव की माताएं बहनों ने लाडली बहना योजना के अंतर्गत 1000 की राशि मिलने पर मंत्री देवड़ा का स्वागत सम्मान कर आभार माना। साथ ही पूर्व जनपद सदस्य माया जगदीश मालवीय के निवास स्थान पहुंचकर प्रदेश के वित्त मंत्री क्षेत्रीय विधायक जगदीश देवड़ा द्वारा भारतीय जनता पार्टी के पूर्व सरपंच विजयसिंह सिसोदिया, रामप्रसाद पाटीदार, बंशीलाल पाटीदार, भवरलाल पाटीदार, रमेश पाटीदार, कन्हैयालाल मालवीय, कन्हैयालाल जैन, प्रेमचंद कुमावत, आदि का साफा बांध कर पुष्पमाला पहनाकर स्वागत सम्मान किया गया।

कार्यक्रम के दौरान पूर्व जनपद सदस्य माया जगदीश जी मालवीय, भाजपा नगर अध्यक्ष कमलेश जी कुमावत, सरपंच इश्वर लाल जी धनगर, पूर्व सरपंच महेश पाटीदार, विष्णु लाल जी ब्राम्हण, सिकंदर जैन, प्रभुलाल जी धनगर सहित अनेक भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता
उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE