BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 1, 2023, 4:09 pm
BIG NEWS : आम आदमी पार्टी का एमपी विधानसभा चुनाव का आगाज, ग्वालियर पहुंचे दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, जनसभा को कर रहे संबोधित, पढे़ खबर 

Share On:-

ग्वालियर। आम आदमी पार्टी ग्वालियर से मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव का आगाज कर रही है। इसके लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री व आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवत मान शनिवार को ग्वालियर पहुंच गए हैं। यहां मेला ग्राउंड में वे जनसभा को संबोधित करेंगे। जनसभा में प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों के लोग पहुंचे हैं।

आम आदमी पार्टी की स्टेट टीम के सदस्यों ने बताया कि सीएम अरविंद केजरीवाल शनिवार दोपहर 3.15 बजे राजमाता विजयाराजे सिंधिया एयरपोर्ट पहुंचे। यहां वे सीधे वे सर्किट हाउस पहुंचे। उन्होंने यहा पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष व सिंगरौली महापौर रानी अग्रवाल समेत अन्य नेताओं से चर्चा की। पार्टी नेताओं से मुलाकात के बाद सीएम केजरीवाल शाम 4 बजे मेला ग्राउंड पहुंचें। जहां पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मप्र में चुनाव अभियान की शुरुआत करेंगे। सीएम केजरीवाल शाम 5 बजे तक जनसभा में रहेंगे, जबकि शाम 5.30 बजे विमान से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

आम आदमी पार्टी इसी साल नवंबर-दिसंबर में होने वाले विधानसभा चुनाव में सभी 230 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। जनसभा की तैयारियों में जुटे पार्टी पदाधिकारियों का दावा है कि सीएम केजरीवाल शनिवार को होने वाली जनसभा में मप्र विधानसभा चुनाव में जीतने पर दिल्ली और पंजाब के डेवलपमेंट का फॉर्मूला लागू किए जाने की घोषणा कर सकते हैं। साथ ही, पार्टी के मप्र विधानसभा चुनावों में भ्रष्टाचार के मुद्दे पर चुनाव लड़ने का ऐलान भी सीएम केजरीवाल कर सकते हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE