BREAKING NEWS
खेड़ापति मंदिर से स्वर्णकार धर्मशाला तक.. <<     KHABAR : उज्जैन के शिवोहम तिवारी का नेशनल तैराकी.. <<     खरगोन जिले के कसरावद के झिरनिया तालाब फालिया.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : पेड़ लगाओ, जीवन बचाओ का संदेश देते हुए.. <<     KHABAR : धनेरिया खुर्द में श्रीमद्भागवत कथा का.. <<     धार में विज्ञान और आस्था के बीच छिड़ी अनूठी.. <<     KHABAR : दतिया पुलिस लाइन में विश्व पर्यावरण दिवस.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : चौथे दिन भी नहीं झुके संविदाकर्मी,.. <<     KHABAR : झाबुआ के खवासा-करवड़ में 15 दिन से खुदी सड़क,.. <<     KHABAR : विश्व पर्यावरण दिवस पर निकली साइकिल रैली,.. <<     KHABAR : 18 जून से मेट्रो की बड़ी छलांग, रेडिसन चौराहे.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : जनता टायर वाले रहीम कुरैशी परिवार पर.. <<     KHABAR : देवास में भक्ति की बही गंगा, स्वर्णकार.. <<     KHABAR : राजगढ़ में वटवृक्ष युद्ध, 137 साल बनाम 300 साल.. <<     KHABAR : विश्व पर्यावरण दिवस पर बी.आर. फाउंडेशन का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : बारिश से पहले ही फेल हुई सड़क सुरक्षा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 13, 2023, 12:58 pm
KHABAR : मेट्रोमोनियल साइट और शहर की युवती, पहले युवक ने की बातचीत फिर मंदिर में पहनाई एक दूसरे को माला, जब शॉपिंग के लिए निकले दिनों तो बदमाश ने उठाया ये बड़ा कदम, जैसे ही पीड़िता ने सुनाई आपबीती तो सहम उठे परिजन, जानिए क्या है सीबीआई अफसर का रोल, पढ़े खबर    

Share On:-

इंदौर। शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी युवक ने खुद को सीबीआई अफसर बताया था। लेकिन बाद में उसकी पोल खुल गई। आरोपी युवक पहले से ही शादीशुदा है। बाद में जब युवक छोड़कर चला गया तो युवती ने उसकी पुलिस को शिकायत की जिस पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

दरअसल, युवती ने कनाड़िया थाने में शिकायत की थी, जिसमें पुलिस को बताया कि इसके बाद पीड़िता अपने घर बालाघाट गई, तो आरोपी विनय भी बालाघाट पहुंच गया। वहां युवती को एक होटल में ले गया और डरा-धमका कर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाकर जान से मारने की धमकी दी। बाद में आरोपी उसे छोड़कर भाग गया। युवक ने खुद को सीबीआई अफसर बताया था। लेकिन बाद में जब उसकी हकीकत युवती को पता चली तो वो ड्राइवर निकला। युवती की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी विनय कुमार के खिलाफ धारा 376, 506 में केस दर्ज किया है।

शादी डॉट कॉम पर जान-पहचान के बाद पीड़ित युवती और युवक के बीच मुलाकात होने लगी। युवक ने खुद को कुंवारा बताया था और कहा था कि वो मूलत: उत्तर प्रदेश का रहने वाला है और इंदौर में अकेला रहता है। उसके माता-पिता नहीं है। दोनों के बीच मिलना-जुलना बढ़ गया और बात शादी तक पहुंच गई। युवती ने जब घर वालों को इस बारे में बताया तो उन्होंने भी बेटी की मर्जी में ही अपनी खुशी होने की बात कही। इसके बाद जून महीने में दोनों ने मंदिर में एक-दूसरे को माला पहना दी। युवती ने शादी के लिए कहा तो युवक ने दिवाली बाद शादी करने की बात कही। दोनों उसके पहले कोर्ट मैरिज की तैयारी करने लगे। युवती के परिजनों से मिलने के लिए दोनों इंदौर से बालाघाट गए। जहां युवती ने युवक को करीब एक लाख रुपए कीमत का फोन भी गिफ्ट किया। युवती निजी अस्पताल में काम करती है। तय हुआ कि बालाघाट से इंदौर पहुंचने के बाद दोनों रेंट पर मकान लेकर साथ रहेंगे। इसी महीने वे वहां से लौटे।

बस जब बेस्ट प्राइज पहुंची तो आरोपी ने युवती से कहा कि वो यहीं उतर रहा है और कार लेकर उसे लेने के लिए बस स्टैंड आ जाएगा। बस स्टैंड पहुंचने के बाद युवती वहां आरोपी युवक का इंतजार करने लगी। करीब 6 घंटे तक युवती ने उसका इंतजार किया, लेकिन वो नहीं आया। पहले उसका फोन ऑन था, बाद में फोन भी बंद कर लिया। तब युवती को समझ आया कि उसके साथ धोखा हुआ है। इसके बाद युवती आरोपी युवक का पता लगाने में जुट गई। इंदौर में वो कहां रहता है, इसकी जानकारी उसे नहीं थी, क्योंकि युवक ने अपना पता तक नहीं बताया था। इस पर युवती ने उस मोबाइल दुकान पर संपर्क किया जहां से उसने मोबाइल खरीद कर आरोपी युवक को गिफ्ट किया था।

जैसे ही आरोपी युवक ने सिम बदलकर फोन चालू किया, उसकी लोकेशन की जानकारी मोबाइल विक्रेता को लगी और उसने पीड़ित युवती को पता बताया। इसके बाद युवती अपने मुंह बोले भाई को लेकर गांधीनगर पहुंची, जहां युवक रहता था। लेकिन पकड़ाने के बाद भी आरोपी युवती को बरगलाता रहा। यहां युवती को आरोपी के पहले से शादीशुदा होने की भी जानकारी लगी।

मामले में कनाड़िया थाना प्रभारी जेएस जमरे ने बताया कि विनय कुमार तिवारी निवासी यूपी के खिलाफ एक युवती ने शिकायत की थी। आरोपी फिलहाल गांधीनगर में रह रहा था। युवती की शादी डॉट कॉम के जरिए युवक से जान पहचान हुई थी। उसके बाद दोनों बाहर मिले। बाद में युवक ने बालाघाट और अन्य जगह पर युवती के साथ दुष्कर्म किया। घटना स्थल बालाघाट होने से शून्य पर कायमी कर मामले को जांच के लिए वहां भेज दिया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE