नीमच। शहर के जिला अस्पताल के समीप स्थित रेडक्रॉस भवन का एडीएम नेहा मीणा ने निरीक्षण किया। गुरूवार को जब अचानक एडीएम नेहा मीणा रेडक्रॉस पहुंची तो अधिकारियों-कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। एडीएम ने मौके पर साफ-सफाई को लेकर मिली खामियों को दूर करने के संबंध में निर्देशित किया। साथ ही मुक बधिर विद्यालय में स्मार्ट क्लासेस रूम सहित अन्य डिजिटल संसाधनों के बारे में जानकारी ली। इस दौरान एडीएम ने बताया कि रेडक्रॉस में कई नवाचार किए जा रहे हैं। दिव्यांगों की शिक्षा में बेहतरीन सुधार होगा। रेडक्रास के चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि जल्द ही चुनाव की प्रक्रिया पूरी करवाएंगे। इस अवसर पर छात्रावास अधीक्षिका खुमान कुंवर भारद्वाज, साइकोलॉजिस्ट भूरालाल अहीर, शिक्षक मुकेश कुमार शर्मा, हरीश नागदा सहित रेडक्रॉस स्टाफ मौजूद रहा।