धार। कलेक्टर कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद के धरमपुरी तहसील के ग्राम पिपल्याखुट पगारा की मोनिका पिता रनजीत चौहान को बीमारी के उपचार के लिए एक लाख रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। इसी प्रकार धार के सद्दाम पिता रहमान को 45 हजार रूपए एवं पीथमपुर तहसील के ग्राम बगदुन के मोहम्मद आजाद शाह पिता मोहम्मद सबीर शाह को बीमारी के उपचार के लिए 40 हजार रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।