चित्तौड़गढ़। सीए संस्थान को 75 वर्ष पूर्ण होने पर सीए ब्रांच एवं आयकर विभाग की ओर से टैक्स क्लीनिक का शुभारंभ किया गया।
सीए पीयूष अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अथिति आयकर अधिकारी दिनेश चंद्र नवाल थे एवं अध्यक्षता सीए ब्रांच उपाध्यक्ष सीए नितेश सेठिया थे। टैक्स एक्सपर्ट के रूप में सीए गोपाल मुंदड़ा एवं सीए अशोक सोमानी ने सेवाएं दी। सर्वप्रथम उपाध्यक्ष सीए नितेश सेठिया ने स्वागत भाषण दिया एवं जानकारी दी कि इस टैक्स क्लीनिक में सभी टैक्स संबंधित समस्याओं का निशुल्क निराकरण टैक्स एक्सपर्ट द्वारा किया जाएगा।
मुख्य अतिथि दिनेश चंद्र नवाल ने कहा कि आज कल टैक्स के ऑनलाइन सिस्टम में कई पेचीदगियां है एवं आम जन को जागरूक करना इस टैक्स क्लीनिक का मुख्य उद्देश्य है। आम जन टैक्स रिटर्न्स समय से भरे एवं देश के आर्थिक विकास में योगदान करे। टैक्स एक्सपर्ट गोपाल मुंदड़ा एवं अशोक सोमानी ने सबको आश्वस्त किया कि आने वाले सभी करदाता की समस्याओ का समाधान किया जाएगा एवं उनको टैक्स रिटर्न्स भरने को प्रोत्साहित किया जाएगा। टैक्स क्लीनिक के प्रथम दिन 20 करदाताओ की समस्याओं का निवारण किया गया। कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष सीए आर के न्याति, डॉ (सीए) आई एम सेठिया, सीए अर्जुन मुंदड़ा, सीए बी के डाड, सुनील राठी, दीप्ति सेठिया, प्रकाश मुरोठिया, अमित अग्रवाल, राकेश न्याति, सुरेश काबरा, गिरीश अग्रवाल, लष्मी पालीवाल, आकाश दुदानी, सुनील झामर, सराफा से किशन पीछोलिया सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। संचालन सीए शालू डाड ने किया एवं आभार पीयूष अग्रवाल ने दिया।