मंदसौर। सरकार ने महिलाओं की समस्याओं को समझा और उनके उत्थान के लिये नई योजना लाड़ली बहना योजना का नाम दिया। यह योजना लाड़ली बहना योजना के नाम से प्रारंभ हुई, इस योजना में लाड़ली बहनों को 1000 रूपये प्रतिमाह मिलेगें। मल्हारगढ़ तहसील के गांव बरखेड़ा देव की निवासी तुलसीबाई का कहना है, मुख्यमंत्री जी ने हम महिलाओं के लिये बहुत कुछ सोचा है।
भैया मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की बहुत अच्छी बात है कि उन्होंने सभी का सोचा है, खासकर महिलाओं के बारे में सोचा है। वे कहती है महिलाएं घर में रहती हैं, बच्चों का पालन पोषण करती है, इसके लिये मुख्यमंत्री जी खाते में एक हजार रूपये डाल रहे है। बहुत अच्छा लगा है, इसके लिए वे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी को बहुत-बहुत धन्यवाद दे रही है।