मंदसौर। जिले में वर्ष 2023 शराब पीकर वाहन चलाने वालों को महंगा पड़ रहा है। अब ऐसे लापरवाह वाहन चालकों से 6 लाख से अधिक का जुर्माना वसूला जा चुका है।
पुलिस अधीक्षक मंदसौर अनुराग सुजानिया द्वारा जिले के सभी थानों को शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध अधिक से अधिक कार्रवाई के लिए आदेशित किया गया था। समस्त थानों द्वारा इस हेतु जिले के समस्त मुख्य मार्गों पर समय-समय पर चेकिंग लगाई जाकर जनवरी से जून के मध्य 170 वाहन चालकों को पकड़ा गया तथा न्यायालय में पेश किया गया। माननीय न्यायालय द्वारा 58 प्रकरणों में 6 लाख रुपए से अधिक का जुर्माना किया गया।