BREAKING NEWS
REPORT : घटिया निर्माण पर कलेक्टर सख्त, इंजीनियर.. <<     कसरावद में मोहर्रम 1448 हिजरी की तैयारियां.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे अंकुर गर्ग, परिवार में शोक की.. <<     NEWS : महेश नवमी महोत्सव के तहत 20 जून को होगा.. <<     देवास जिला अस्पताल पहुंचे कलेक्टर ऋतुराज.. <<     BIG NEWS : सड़क हादसे ने उजाड़ दिया परिवार, रूपपुरा और.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     देवास जिला अस्पताल पहुंचे कलेक्टर ऋतुराज.. <<     मुरैना में रेत माफिया पर सबसे बड़ा शिकंजा,.. <<     REPORT : कोटडाबुजुर्ग में अवैध पेड़ कटाई का आरोप,.. <<     NEWS : कल्याण नगरी में सजेगा आस्था का महाकुंभ, 1.. <<     NEWS : बालाजी प्रशिक्षण संस्थान के चतुर्थ दंगल.. <<     NEWS : गुरमत शिक्षा शिविर का समापन, गुरबाणी, सिख.. <<     KHABAR : नीमच में प्राकृतिक खेती एवं कृषक.. <<     KHABAR : ट्रिपल इंजन सरकार के बावजूद विकास ठप,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नशामुक्त भारत सप्ताह, नीमच जिले में दूसरे.. <<     BIG NEWS : देश सेवा का सपना हुआ साकार, नवचयनित.. <<     NEWS : कलश यात्रा के साथ श्रद्धा एवं भक्ति के.. <<     NEWS : श्रीराम फार्म सॉल्युशन्स ने लॉन्च किए.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 14, 2023, 11:29 am
KHABAR : कलेक्‍टर ने सिंगोली में सामाजिक संगठनों की बैठक में किया रक्‍तदान करने का आव्‍हान, आजादी के अमृत महोत्‍सव के उपलक्ष्य में होगा आयोजन, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। आजादी के अमृत महोत्‍सव के तहत आगामी स्‍वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्‍य में 12 अगस्‍त को जिले में रक्‍तदान महाअभि‍यान के तहत सभी के सहयोग से 32 स्‍थानों पर रक्‍तदान शिविर आयोजित किए जा रहे है। इन शिविरों के माध्‍यम से एक दिन में 5 हजार से अधिक यूनिट रक्‍त संग्रहण का लक्ष्‍य रखा गया है। सभी स्‍वयंसेवी संस्‍थाओं, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी व सदस्‍य इस अभियान से जुडे और अधिकाधिक लोगो का रक्‍तदान के लिए पंजीयन करवाकर 12 अगस्‍त को रक्‍तदान करवाए। यह बात कलेक्‍टर दिनेश जैन ने गुरूवार को नीमच जिले के सिंगोली में रक्‍तदान महाअभि‍यान के तहत विभिन्‍न स्‍वयंसेवी संगठनों , समाजों के प्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और गणमान्‍य नागरिकों की बैठक में रक्‍तदान का आव्‍हान करते हुए कही। बैठक में नगर परिषद अध्‍यक्ष सुरेश जैनभाया, उपाध्‍यक्ष मोतीलाल धाकड, पार्षदगण, क्षेत्र के सरपंचगण, गणमान्‍य नागरिक, एसडीएम शिवानी गर्ग, बीएमओ डॉ.राजेश सिह मीणासहित अ‍न्‍य अधिकारी उपस्थित थे।

बैठक में कलेक्‍टर जैन ने कहा कि रक्‍तदान महादान है। रक्‍तदान जीवन बचाने का अभियान है। एक यूनिट रक्‍त से चार लोगों की जीवन सुरक्षा की जा सकती है। सभी को रक्तदान करना चाहिए।

एसडीएम शिवानी गर्ग ने कहा कि सभी के सहयोग से क्षेत्र में 12 अगस्‍त को आठ स्‍थानों पर शिविर आयोजित कर 500 से अधिक यूनिट रक्‍तदान का लक्ष्‍य रखा गया है। जिसे सभी के सहयोग से पूरा कर लिया जावेगा। डॉ.राजेश मीणा ने कौन रक्‍तदान कर सकता है? और कौन रक्‍तदान नही कर सकता है। इसके बारे में विस्‍तार से बताया।

इस मौके पर न.प.अध्‍यक्ष सुरेश जैन, सांसद प्रतिनिधि राजकुमार मेहता, टीम जीवनदाता के सदस्‍य सोनु धाकड, अंजुमन सदर, दिगम्‍बर जैन समाज के प्रतिनिधि, पत्रकार प्रदीप जैन आदि ने भी रक्‍तदान महाअभि‍यान में सक्रिय भागीदारी निभाने और अधिकाधिक लोगो को प्रेरित कर, रक्‍तदान करवाने का विश्‍वास दिलाया। 

बैठक के बाद कलेक्‍टर दिनेश जैन ने सिंगोली में संत निवास पहुच कर, जैन संत दर्शित सागर जी महाराज एवं जैन संत मुनि श्री सुप्रभ सागर जी महाराज से भेंट कर उनका आर्शिवाद लिया। जैन संत ने कलेक्‍टर व अन्‍य अधिकारियों को पुस्‍तकें भेंट की। जैन समाज की ओर से कलेक्‍टर एवं एसडीएम का पगडी पहनाकर स्‍वागत किया गया।   

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE