राजगढ़ | जिले के कुरावर में जनसंपर्क अभियान के दौरान स्वस्थ समाज के प्रांतीय अध्यक्ष एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भगत सिंह कुशवाह का स्वागत सम्मान किया गया। कुरावर स्थित महाकाल रेस्टोरेंट में श्री कुशवाह का गर्म जोशी के साथ स्वागत हुआ जिसमे उन्हे साफा बांधा गया और पुष्प माला पहनाई गई। श्री कुशवाह की पूरी टीम को जलपान कराया गया और कई मुद्दों पर चर्चा की गई। समाज हित के मुद्दो को उजागर करते हुए विष्णु पाटीदार गुरु ने अपने मन को बात कही। इस अवसर पर विष्णु गुरु के साथ ही साथ कमल सिंह, धीरज पाटीदार, जगदीश कुशवाह, दीवान मीणा, रवि मीणा और अन्य कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।