BREAKING NEWS
KHABAR : पाटीदार मित्र मंडल के माध्यम से हुआ 50वां.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : वृषभ, सिंह और मीन राशि वालों को मिल.. <<     KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 14, 2023, 5:50 pm
BIG NEWS : शहर की हाई लिंक सिटी और घनघोर अंधेरा, जब चड्डी-बनियान में पहुंचे ये लोग तो इलाके में फैली सनसनी, फिर जैसे ही खाकी ने खंगाले सीसीटीवी फुटेज तो माजरा देख उड़ गए होश, जानिये क्या है पूरा मामला, पढ़े खबर 

Share On:-

इंदौर। शहर के धार रोड पर एक दिन पहले एक साथ आधा दर्जन स्थानों को चड्डी-बनियान गैंग ने निशाना बनाया है। बदमाश सोने-चांदी के जेवर और नकदी लेकर फरार हुए हैं। बदमाशों ने फाउंडेशन और हाई लिंक सिटी सहित कई इलाकों में वारदात को अंजाम दिया। शुरुआत में पुलिस इस तरह की वारदात से इनकार करती रही, लेकिन इलाके के सीसीटीवी में चड्‌डी-बनियान गैंग का मूवमेंट मिलने के बाद पुलिस ने चोरी का केस दर्ज किया। 

टीआई सुनील शर्मा ने बताया कि राहुल कुमार जेना, निवासी प्रेरणा सदन की शिकायत पर 8 से 10 व्यक्तियों के खिलाफ चार सोने की ईयर रिंग चोरी करके ले जाने का केस दर्ज किया है। यहां घुसे बदमाशों ने सभी कमरों की तलाशी ली और उसके बाद चोरी कर फरार हो गए।

गार्ड को बंधक बनाकर की वारदात-
बदमाशों ने यहां घुसकर पहले सुरक्षा गार्ड को बंधक बनाया। गार्ड को कुर्सी पर बैठाकर उसे धमकाकर पूछताछ करते रहे। इसके बाद गार्ड को उठाकर बारी-बारी करीब चार कमरों में ले गए।बदमाशों के अंदर घुसने और गार्ड को बंधक बनाने के फुटेज भी सामने आए हैं। दरवाजे की आवाज आने के चलते फाउंडेशन में सो रहे लोगो की नींद खुली। इसके बाद बदमाश यहां से फरार हो गए। सभी बदमाश चड्‌डी-बनियान में थे।

हाई लिंक सिटी के फर्श पर मिला खून-
बदमाश यहां से भागते हुए हाई लिंक सिटी में घुसे। यहां प्लाईवुड व्यापारी भरत बैरागी के घर को निशाना बनाया। भरत उस समय घर पर मौजूद नहीं थे। बदमाश अंदर के तीन ताले तोड़कर करीब 1 लाख रुपए के जेवर और कैश लेकर फरार हो गए। बारिश के कारण पड़ोस में रहने वाले सिलाई कर्मचारी और नगर निगम के बाबू को बदमाशों के भरत के घर में घुसने की आवाज सुनाई नहीं दी। ताले चटकाने के दौरान एक डकैत को चोट भी आई। यहां फर्श पर खून भी मिला है।

टाइल्स फैक्ट्री को भी बनाया निशाना
इसके बाद बदमाश हाई लिंक सिटी में ही एक टाइल्स फैक्ट्री में घुसे। यहां भी बदमाशों ने लॉकर और अन्य सामान खंगाला। बदमाश यहां से कुछ कैश लेकर फरार हुए हैं। इसके साथ ही हाई लिंक सिटी के पीछे भी एक घर को भी बदमाशों ने निशाना बनाया है।

घटना के 12 घंटे बाद पहुंची पुलिस-
जहां वारदात हुई वह इलाका थाने से करीब 10 किलोमीटर की दूरी पर है। रात में प्रेरणा सदन में वारदात होने के बाद गार्ड ने यहां के फादर और अन्य लोगों को सूचना दी। पुलिस के मुताबिक अगले दिन 2 बजे तक उन्हें जानकारी नहीं मिली। लेकिन बाद में पुलिस से संपर्क किया तो वहां फोरेंसिक की टीम और अन्य लोग सीसीटीवी फुटेज चेक करने पहुंचे थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE