BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 15, 2023, 12:26 pm
REPORT : मंदसौर‌ क्षेत्र के बीजेपी से सांसद सुधीर गुप्ता का नगर में जनसंपर्क जारी, कांग्रेस कार्यकर्ताओं के घर पहुंचे सांसद, युवाओं ने ट्रेन स्टापेज के लिए सौंपा ज्ञापन, पढ़े खबर

Share On:-

जावरा | मंदसौर‌ क्षेत्र के बीजेपी से सांसद सुधीर गुप्ता का नगर में जनसंपर्क जारी हैं। वे डॉक्टर्स, समाजसेवी व नेताओं के यहां पहुंचे साथ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के घर भी पहुंच गए। ऐसे में शहर में राजनीतिक चर्चा का माहौल गर्म हो गया।

सांसद सुधीर गुप्ता जनसंपर्क अभियान के दौरान भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कान्हसिंह चौहान, डॉ. चंदेलकर के निवास सहित अनेक स्थानों पर पहुंचे, लेकिन पहाड़िया रोड़ पर कांग्रेस कार्यकर्ता शांतिलाल मुन्नालाल हरा के निवास पर भी पहुंच गए। वहां उन्होंने सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। पूर्व नपा उपाध्यक्ष और कांग्रेस नेता कालूराम हरा, युवा कांग्रेस नेता मनोहर हरा ने उनका स्वागत किया।

इस दौरान गोवर्धनलाल हरा, शांतिलाल हरा, मुन्नालाल हरा, मुकेश हरा, प्रकाश हरा भी उपस्थित रहे। सांसद के कांग्रेस कार्यकर्ताओं के यहां जाने के पीछे कारण किसी को समझ नहीं आ रहा वहीं भाजपा कार्यकर्ता भी हैरान हैं। युवा कांग्रेस नेता मनोहर हरा ने बताया कोई राजनीतिक बात नहीं हुई। हमारे भाजपा में शामिल होने जैसी कोई बात नहीं हैं। वे आए तो उनका स्वागत किया।

युवा समाजसेवी गनु शर्मा, राकेश शर्मा, घनश्याम धाकड़, राजेश हरा, अंजनी शर्मा, मांगीलाल धाकड सुनील नागर ने सांसद को ज्ञापन सौंपा। इसमें बताया कि एक्सप्रेस ट्रेनों का स्टॉपेज ना देकर जावरा, पिपलोदा, सुखेडा, ढोढर रिंगनोद, बड़ावदा एवं आलोट क्षेत्र के हजारों लोगों के साथ अन्याय हो रहा है।

रतलाम जिले की सबसे बड़ी तहसील मुख्यालय जावरा हैं। यहां इंदौर-बीकानेर ट्रेन स्टापेज होगा तो श्री खाटू श्याम बाबा के दर्शन के लिए आने-जाने वाले श्रद्धालुओं को सुविधा होगी। साथ ही जावरा फाटक से रेलवे स्टेशन तक एप्रोच रोड जर्जर हो गई हैं। इसे नए सीरे से बनवाई जाए वहीं जावरा-आलोट तक नई रेलवे लाइन डाली जाए ताकि यातायात सुगम हो।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE