BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : राजकोट कथा में बागेश्वर सरकार का हिंदू.. <<     BIG NEWS : राज्यसभा चुनाव के लिए बीजेपी.. <<     BIG REPORT : कांग्रेस ने फूंका चुनावी बिगुल,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : जीरन-मल्हारगढ़ टू-लेन सड़क परियोजना को.. <<     KHABAR : स्कूल शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला, बंद होगी.. <<     BIG NEWS : परिवहन नेटवर्क के साथ हरित विकास को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत ग्रामीणों.. <<     देवास में किडनैपिंग और ऑनलाइन जबरन वसूली का.. <<     गौरिहार पुलिस की बड़ी कामयाबी, ट्रक चालक से.. <<     KHABAR : झांझरवाड़ा औद्योगिक क्षेत्र बनेगा रोजगार.. <<     BIG NEWS : तस्करों की हाईटेक चाल फेल, जब मल्हारगढ़़.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : विश्व पर्यावरण दिवस पर वनमंडल कार्यालय.. <<     शाजापुर में नेशनल हाईवे-52 पर भीषण हादसा.. <<     माउंट आबू में 66वें केंद्रीय खेल प्रशिक्षण.. <<     KHABAR : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने की एपीसी समूह.. <<     आकाशवाणी के 90 साल और 'मन की बात' के 12 वर्ष.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 15, 2023, 1:47 pm
KHABAR : स्वच्छ भारत मिशन में कचरे का सुनियोजित निपटान करवाएं- विकास सोलंकी, गांव सेमलिया काजी में उड़ रही स्वच्छ भारत मिशन की धज्जियां, पढ़े शाहरुख रज़ा की खबर 

Share On:-

दलौदा। आम आदमी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष विकास सोलंकी ने प्रेस नोट के माध्यम से बताया कि स्वच्छ भारत मिशन योजना का क्रियान्वयन ईमानदारी से नहीं होने के कारण मंदसौर जिले के कई गांवों में जगह-जगह कूड़ा करकट के ढेर देखने को मिल रहे हैं। कई ग्राम पंचायतें शौचालय के नाम पर ओडीएफ हुई, लेकिन प्लानिंग एवं मापदंड के अभाव में शौचालय का गंदा पानी सामाजिक परिवेश में नागरिकों को भयंकर बदबू दे रहा है। लोगों ने अतिक्रमण कर हर कहीं अनियमितता बरतते हुए शौचालय बनवा लिए हैं, कारणवश बारिश के दिनों में नालियों की रुकावट, कचरे का जमाव एवं भयंकर गंदगी का साम्राज्य जिले की ग्राम पंचायतों में देखने को मिल रहा है। गंदगी युक्त नाली और पानी निकासी की बात को लेकर क्षेत्र में ग्रामीणों के आपसी विवाद भी सुनने को मिलते हैं। जवाबदार पंचायत विभाग एवं शासन द्वारा सुदृढ़ निरीक्षण नहीं करने के कारण यह स्थिति उत्पन्न हो गई है।
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत स्वच्छता का संदेश दिया है, इस मिशन के अंतर्गत करोड़ों-अरबों रुपए जनता के टैक्स का रुपया ग्राम पंचायतों को निधि के रूप में दिया जाता है, लेकिन भ्रष्टाचारी मानसिकता और आपसी बंदरबांट के कारण स्वच्छ भारत मिशन योजना पोस्टरों एवं प्रचार प्रसार तक ही सीमित रही है।
मल्हारगढ़ विधानसभा के ग्राम सेमलिया काजी में जगह-जगह कचरे के ढेर पड़े हैं, जिस कारण मच्छरों एवं बीमारियां का प्रकोप बढ़ रहा है। ग्राम सांतलखेड़ा में सामाजिक उत्सवों के लिए एक भी सामुदायिक भवन नहीं है जहां ग्रामीण सामाजिक कार्यक्रम कर सके। कुछ दिनों पहले ग्राम पंचायत सरपंच प्रतिनिधि भरतदास बैरागी को इस समस्या के बारे में अवगत भी कराया था, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया।
जिले के अंतर्गत ग्राम पंचायत विभाग को उपरोक्त समस्याओं के बारे में संज्ञान लेना चाहिए ताकि ग्राम पंचायत निधि का जनहित में गुणवत्तापूर्ण उपयोग किया जा सके।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE