BREAKING NEWS
GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन 4 राशि वालों को मिलेगी खुशखबरी,.. <<     KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 22, 2023, 12:47 pm
KHABAR : CM शिवराज ने लाड़ली बहनों के साथ रोपे पौधे, मध्यप्रदेश में अब 21 साल से 23 साल उम्र की महिलाओं को भी मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना का फायदा, पढ़े खबर   

Share On:-

भोपाल | मध्यप्रदेश में अब 21 साल से 23 साल उम्र की महिलाओं को भी मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना का फायदा मिलेगा। इस उम्र की महिलाओं के 25 जुलाई से फॉर्म भरवाए जाएंगे। जिन परिवारों में ट्रैक्टर है, उन परिवारों की महिलाओं को भी इस योजना का लाभ मिलेगा। आज CM शिवराज सिंह चौहान ने स्मार्ट पार्क में 21 साल से 23 साल की 21 बहनों के साथ पाैधे रोपे।

CM ने कहा, मुख्यमंत्री लाड़ली बहना एक विराट परिवार बन गया है। मैं सौभाग्यशाली हूं। मेरी सवा करोड़ बहनें हो गई हैं। 10 अगस्त को रीवा से मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की राशि प्रदेश भर की लाड़ली बहनों के बैंक खातों में डाली जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कांग्रेस के 18 साल का हिसाब मांगने पर कहा, वे पूछते हैं कि 18 साल में क्या हुआ? मैं बताता हूं। पहले सड़कें नहीं थीं, बिजली के कभी-कभार दर्शन होते थे।

25 जुलाई से दोबारा आवेदन

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना 2.0 को कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद 25 जुलाई से दोबारा आवेदन भरने शुरू होंगे। एज लिमिट 23 से घटाकर 21 कर दी गई है। पहले यह 23 से 60 साल की महिलाओं के लिए थी। ट्रैक्टर वाले परिवारों की महिलाओं को भी इस योजना का लाभ मिलेगा। सभी पात्र महिलाओं के बैंक खातों में सितंबर से पैसे आने शुरू हो जाएंगे। इससे अब 18 लाख और महिलाओं को लाभ मिलेगा। अभी 1.25 करोड़ महिलाओं को लाभ दिया जा रहा है।

समयसारिणी हुई जारी
लाड़ली बहना योजना में पात्रता की आयु में संशोधन के बाद महिला एवं बाल विकास विभाग ने आवेदन की समयसारिणी जारी कर दी है। इस बार लाड़ली बहना पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन लिए जाएंगे। प्रमुख सचिव दीपाली रस्तोगी ने कलेक्टरों को निर्देश दिए हैं कि पात्र हितग्राहियों के व्यवस्थित तरीके से आवेदन कराएं। शहरी क्षेत्रों में वार्ड और ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम पंचायत स्तर पर एक से तीन सितंबर तक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें पात्र हितग्राहियों को स्वीकृति पत्र बांटे जाएंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE