BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 22, 2023, 7:20 pm
KHABAR : पटवारी भर्ती पर रोक लगाने के बाद पटवारियों का दो ग्रुप अलग-अलग आंदोलन कर रहा, अब युवा कांग्रेस भी भूख हड़ताल पर, बोले सीबीआई जांच नहीं हुई तो सीएम हाउस के सामने बैठेंगे हड़ताल पर, पढ़े खबर 

Share On:-

इंदौर | पटवारी भर्ती पर रोक लगाने के बाद पटवारियों का दो ग्रुप अलग-अलग आंदोलन कर रहा हैं। वहीं अब युवक कांग्रेस भी इसमें कूद पड़ी है। इंदौर में शनिवार को युवा कांग्रेस ने पटवारी भर्ती घोटाले में जल्द ही जांच शुरू करने और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई को लेकर एक दिन की भूख हड़ताल की है। यह भूख हड़ताल का आयोजन भोलाराम उस्ताद मार्ग के सामने बगीचे में किया गया था। जिसमें युवा नेताओं के साथ ही परीक्षा दे चुके अभ्यर्थी भी शामिल हुए थे।

शहर युवा कांग्रेस अध्यक्ष रमीज खान का कहना है कि कई अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी और वह चुन लिए गए थे। लेकिन टॉप 10 लिस्ट में गड़बड़ी होने के बाद भर्ती पर रोक लगा दी गई है। इससे करीब साढ़े 8 हजार पटवारियों का भविष्य अधर में लटका हुआ है। अगर इन्हें नियुक्ति पत्र दे दिए जाते तो आज वह ट्रेनिंग कर रहे होते। इसी मांग के साथ-साथ दोषियों पर कड़ी कार्रवाई को लेकर युवक कांग्रेस के नेता भूख हड़ताल कर रहे हैं। इस 1 दिनी भूख हड़ताल में प्रदेश उपाध्यक्ष जावेद खान, विशाल परिहार, मोनिश जायसवाल के साथ शहर अध्यक्ष रमीज खान भूख हड़ताल पर बैठे। युवक कांग्रेस ने मुख्यमंत्री निवास के बाहर भी भूख हड़ताल करने की चेतावनी दी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE