मनासा। आज मनासा कार्यालय पर मनासा विधानसभा की टोली की बैठक आगामी कार्यक्रम संत रविदास रविदास जी की यात्रा को लेकर संपन्न हुई। 25 जुलाई को रविदास यात्रा दोपहर 1 बजे कंजार्डा से प्रवेश करेगी जो 3 बजे मनासा होते हुए नीमच जाएगी। जगह-जगह सर्व समाज द्वारा भव्य स्वागत किया जाएगा एवं 28 जुलाई को सुबह 10 बजे मनासा में विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया जायेगा। उक्त कार्यक्रम की रणनीति बनाई।
बैठक में भारतीय जनता पार्टी जिला नीमच के प्रभारी शितीक्ष भट्ट, मनासा विधायक अनिरुद्ध माधव मारू, जिला महामंत्री राजेश लढा, सुखलाल पवार, विजेंद्र सिंह मालाहेड़ा, जिला उपाध्यक्ष बंसीलाल राठौर, पुष्कर झंवर, टिना सोनी, जिला मंत्री कृष्ण गोपाल पाटीदार, विधानसभा संयोजक नरेंद्र मालवीय, मंडल के अध्यक्ष मदनलाल रावत, कैलाश पुरोहित, विधायक विस्तार लोकेश अरोड़ा, अजय तिवारी, करुण माहेश्वरी, मदन मौर्य सहीत कोर ग्रुप में सदस्य उपस्थित रहे।