रतनगढ़। 23 जुलाई को दोपहर 2 बजे के लगभग नीमच जिला कांग्रेस प्रभारी नूरी खान, जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौरसिया एवं जावद विधानसभा के किसान नेता राजकुमार अहीर का सिंगोली ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ता के सम्मेलन में भाग लेने जाते हुए रतनगढ़ में वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुभाष व्यास के संस्थान के सामने रतनगढ़ क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया एवं कांग्रेस जिंदाबाद ,कमलनाथ जिंदाबाद के नारों के साथ उपरोक्त नेताओं का स्वागत किया। वापसी में शाम 5:30 बजे रतनगढ़ में पूर्व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष शंभू भाई चारण द्वारा प्रभारी नूरी खान, जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चोरसिया और किसान नेता राजकुमार अहीर को अपनी नवीन संस्थान पर मिठाई खिलाई एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर संगठन पर चर्चा की।