BREAKING NEWS
KHABAR : भक्ति नृत्य के साथ सिद्ध चक्र विधान में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : विदिशा में 4 हजार लोगों की कैंसर.. <<     KHABAR : जीरन में जून माह की इस तारीख को लगेगा.. <<     KHABAR : मेरा मोहल्ला नो हो हल्ला, अपराध रोकने.. <<     लव और लैंड के बाद अब आया दोस्ती जिहाद का नया.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : समान नागरिक संहिता पर नीमच में जनसंवाद,.. <<     BIG NEWS : नीमच में नगर पालिका के शुद्ध पानी के दावे.. <<     KHABAR : साम्प्रदायिक सौहार्द बनाए रखने की मांग.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : राजकोट कथा में बागेश्वर सरकार का हिंदू.. <<     BIG NEWS : राज्यसभा चुनाव के लिए बीजेपी.. <<     BIG REPORT : कांग्रेस ने फूंका चुनावी बिगुल,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : जीरन-मल्हारगढ़ टू-लेन सड़क परियोजना को.. <<     KHABAR : स्कूल शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला, बंद होगी.. <<     BIG NEWS : परिवहन नेटवर्क के साथ हरित विकास को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत ग्रामीणों.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 24, 2023, 11:54 am
BIG NEWS : कांग्रेस ने हमेशा जनता की भलाई के लिए कार्य किया और योजनाएं बनाई है- नूरी खान, 60 पोलिंग बूथों का ब्लॉक स्तरीय कांग्रेस का कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न, पढ़े रुपेश जोशी की खबर

Share On:-

जावद। कांग्रेस की जन हितैषी योजनाओं को गांव गांव व जन जन तक पहुंचाने एवं भाजपा की जनविरोधी नीतियों और योजनाओं में व्याप्त भ्रष्टाचार तथा प्रदेश में आए दिन किसानों आदिवासियों महिलाओं पर हो रहे अत्याचार की घटनाओं से आम जनता को अवगत कराने के लिए रविवार को सामुदायिक भवन सिंगोली पर 60 पोलिंग बूथों का विशाल कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन जिला प्रभारी नूरी खान प्रदेश प्रतिनिधि एवं जावद विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस नेता राजकुमार अहीर जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौरसिया अल्पसंख्यक कांग्रेस के जिला अध्यक्ष हिदायतुल्लाह खान सहीत जिला एवं क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेसजनो की उपस्थिति में आयोजित किया। कार्यक्रम के पूर्व लोकमान्य तिलक एवं चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर महापुरुषों को नमन कर विधिवत कार्यक्रम की शुरुआत कांग्रेस जनों द्वारा की गई। 
इस अवसर पर जिला प्रभारी नूरी खान ने उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस ने हमेशा जनता की भलाई के लिए कार्य किया और जन हितेषी योजनाएं बनाई हैं पूर्ववर्ती कमलनाथ सरकार की योजनाओं का जिक्र करते हुए नूरी खान ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार ने प्रदेश में काबीज होते ही भाजपा के राज में दुखी आम जनता किसानों गरीबों को राहत देते हुए किसानों का दो लाख रूपये का कर्ज माफ कर प्रदेश के किसानों को कर्ज के दलदल से बाहर निकालने का कार्य किया 100 रूपए में 100 यूनिट बिजली उपलब्ध कराई गई। बाढ़ और अतिवृष्टि जेसी प्रदेश और क्षेत्र में आई  विपदाओ मैं बिना सर्वे ही किसानों और आम जनता को भरपूर मुआवजा देकर उन्हें राहत प्रदान की गई जो सिर्फ कांग्रेस की सरकार ही कर सकती है लेकिन कांग्रेस की सरकार द्वारा किए जा रहे जन हितेषी कार्य भाजपा के नेताओं  को रास नहीं आए सत्ता की लोलुपता और पद की महत्वाकांक्षा के चलते उन्होंने प्रदेश की जनता द्वारा चुनी गई पारदर्शी सरकार को नोटों के बल पर गिराने का कार्य किया है जिसे जनता कभी नहीं भूल सकती। 
नूरी खान ने कहा कि आज भाजपा के राज में किसान दुखी और प्रताड़ित है किसानों को बीमे की राशि का भुगतान नहीं हुआ जिसकी वजह से वह साहूकारों से कर्ज लेने को मजबूर है। किसान के पास पैसा नहीं है और वह खाद बीज भी समय पर नहीं खरीद पा रहा है। 15 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद अब प्रदेश के मामा को चुनाव आते ही प्रदेश की भोली भाली महिलाओं और बहनों की याद आ गई जबकि मामा के राज में आए दिन प्रदेश में महिलाओं पर अत्याचार की घटनाएं बढ़ रही है नूरी खान ने भाजपा शासित मणिपुर की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि किस तरह है वहां पर महिलाओं के साथ जघन्य घटनाएं घटित हुई उन घटनाओं पर बोलने की हिम्मत प्रदेश के मामा और भाजपा के लोग क्यों नहीं कर पा रहे हैं अब हमारे प्रदेश की बहन बेटियां एक और तीन हजार के झांसे में आकर अपना स्वाभिमान और ईमान बेचने वाली नहीं है। उन्होंने उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से कहा कि वे प्रदेश में फिर से पारदर्शी और विकासवादी सरकार के गठन के लिए आपसी मनमुटाव को भुलाकर कर प्रत्येक पोलिंग बूथ पर कांग्रेस को मजबूत कर विजय दिलाने के लिए अभी से कमर कसकर तैयार हो जाए। आप और हम सबको मिलकर प्रदेश में फिर से प्रदेश में कमलनाथ के नेतृत्व में एक विकास वादी सरकार बनाना है। यह संकल्प हम सबको लेना है। 
कार्यक्रम को प्रदेश प्रतिनिधि एवं जावद विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस नेता राजकुमार अहीर ने भी संबोधित किया और कहा कि कांग्रेस से घबराकर भाजपा आए दिन प्रदेश में योजनाओं के नाम का ढिंढोरा पीट कर जनता को गुमराह कर रही है। आज प्रदेश में योजनाओं के नाम पर खुली लूट मची है। आम जनता और गरीब का कोई भी कार्य बिना भ्रष्टाचार के कहीं पर भी नहीं हो रहा है। प्रदेश में गरीब आदिवासियों महिलाओं पर खुलेआम अत्याचार की घटनाएं दिन प्रतिदिन बढ़ रही है और उन्हें खुलेआम प्रताड़ित किया जा रहा है। भाजपा के जनप्रतिनिधि किसानों और गरीबों की जमीनों को छीनकर उद्योगपतियों को दे रहे हैं और प्रदेश के मुखिया जनता को मूर्ख बनाने का कार्य कर रहे हैं महंगाई आसमान छू रही है जिससे आम जनता और गरीब का जीना दुश्वार हो गया है। अहीर ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को आम जनता की भलाई के लिए एकजुट होकर संकल्प लेकर प्रदेश में फिर से पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए कमर कसने का आह्वान किया। 
इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौरसिया ने कहा कि कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता आपसी मनमुटाव और गुटबाजी को परे रखकर कांग्रेस की मजबूती के लिए एकता समन्वय और संगठन के लिए कार्य करते हुए अपने पोलिंग बूथ को मजबूत कर कांग्रेस को विजय श्री का आशीर्वाद दिलवाए और कांग्रेस की जन हितैषी योजनाओं को घर घर जाकर जनता को बताएं साथ ही भाजपा की जन विरोधी नीतियों को आम जनता तक पहुंचाने का कार्य करें तब जाकर हम प्रदेश में एक सशक्त मजबूत और विकासवादी सरकार का गठन कर सकते हैं। 
कार्यकर्ताओं को ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मनीष जैन महिला ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पल्लवी भंडारी मंडलम अध्यक्ष राजेश भंडारी शंभूलाल चारण रतनगढ़ ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम के दौरान अल्पसंख्यक जिला कांग्रेस के अध्यक्ष हिदायतुल्लाह खान, जिला महामंत्री बनवारी जोशी, जिला उपाध्यक्ष बालकिशन धाकड़, पूर्व जिला उपाध्यक्ष प्रकाश राका, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कैलाश अहीर, रतनगढ़ ब्लॉक कांग्रेस के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष शंभूलाल चारण, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मनीष जैन, नगर कांग्रेस अध्यक्ष राजेश नागोरी, मंडलम अध्यक्ष राजेश भंडारी, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट संदीप शर्मा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष पल्लवी भंडारी, पूर्व जनपद अध्यक्ष रामेश्वर ढरणा, झांतला मंडलम अध्यक्ष सुनील जैन झातला, अशोक जैन धनगांव, पूर्व नगर अध्यक्ष जमील मोहम्मद मेव, ज्ञानमल भंडारी, बशीर मोहम्मद धारडी, जावद जनपद सदस्य प्रतिनिधि राजेश शर्मा, धीरज मोटानाक, पूर्व सरपंच पारस सेन ताल, मदन लाल रेगर धारडी, माणक जैन, हीरालाल ठरना, पप्पू माली झातला, राहुल जैन, सुगनचंद मेघवंशी धनगांव सहित क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी कार्यक्रम के दौरान उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन एडवोकेट संजय नागौरी ने किया और आभार जिला महामंत्री बनवारी जोशी ने माना। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE