चित्तौड़गढ़। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद सी पी जोशी आज चित्तौड़गढ़ में नवनियुक्त जिलाध्यक्ष के कार्यभार ग्रहण आयोजन में भाग लेंगे।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी सुधीर जैन ने बताया कि सोमवार को चित्तौड़गढ़ के
नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष मिट्ठू लाल जाट के कार्यभार ग्रहण समारोह में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सी पी जोशी मुख्य अतिथि होंगे। सांय 4 बजे भाजपा जिला कार्यालय चित्तौड़गढ़ में कार्यभार ग्रहण समारोह आयोजित होगा।