BREAKING NEWS
KHABAR : भाला मारते ही निकला था पानी, देवनारायण से.. <<     KHABAR : खजुराहो में सेवा संकल्प अभियान के तहत.. <<     BIG NEWS : 45 किलो 390 ग्राम डोडाचूरा जब्त, दो कारों और 68.. <<     BIG NEWS : उज्जैन में रचा गया ऐतिहासिक कीर्तिमान, 33.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन 4 राशि वालों को मिलेगी खुशखबरी,.. <<     KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 24, 2023, 2:11 pm
KHABAR : पंडित चन्द्रशेखर आज़ाद की जन्म जयंती पर प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कांग्रेसजनों ने किया नमन, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। वीर क्रांतिकारी पंडित चन्द्रशेखर आज़ाद की जन्म जयंती पर शिक्षक कॉलोनी स्थित आज़ाद पार्क में स्थापित प्रतिमा पर आज कांग्रेसजनों ने माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा से नमन किया। 
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य उमराव सिंह गुर्जर ने कहा कि उनका पूरा नाम चन्द्रशेखर तिवारी था। उनका जन्म 23 जुलाई 1906 को मप्र के भाभरा गाँव में हुआ था। कम उम्र में ही देश की आज़ादी की लड़ाई में उन्होंने हिस्सा लिया। 1921 में महात्मा गांधी के असहयोग आंदोलन से जुड़ने के बाद उनकी गिरफ़्तारी हुई पश्चात् उन्हें जज के सामने पेश किया गया, तो उन्होंने जो जवाब दिया उस ने सबके होश उड़ा दिये। उनसे उनका नाम पूछा तो उन्होंने अपना नाम आज़ाद एवं पिताजी का नाम स्वतंत्रता बताया। जज उनके जवाब से क्रोधित हो गये एवं उन्हें 15 कोड़े मारने की सजा सुनायी। उसी दिन से उन्हें आज़ाद नाम से जाना जाने लगा। ऐसे क्रांतिकारी वीर को हम नमन करते है। 
इस अवसर पर ओम शर्मा, मुकेश कालरा, बलवंत पाटीदार, कैलाश गोयल कुण्डला वाले, राजू शर्मा नाकेदार, मोहन विश्वकर्मा, जगदीश गुर्जर, ओम बैरागी उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE