BREAKING NEWS
KHABAR : 251 दीपों की रोशनी से नहाया बालाजी मंदिर,.. <<     BIG NEWS : मिढकी महादेव जंगल में दंपति से लूटपाट के.. <<     BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ की कनेरा थाना पुलिस और अवैध.. <<     KHABAR : भाला मारते ही निकला था पानी, देवनारायण से.. <<     KHABAR : खजुराहो में सेवा संकल्प अभियान के तहत.. <<     BIG NEWS : 45 किलो 390 ग्राम डोडाचूरा जब्त, दो कारों और 68.. <<     BIG NEWS : उज्जैन में रचा गया ऐतिहासिक कीर्तिमान, 33.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन 4 राशि वालों को मिलेगी खुशखबरी,.. <<     KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 27, 2023, 11:03 am
BIG NEWS : मणिपुर की घटना को लेकर जन आक्रोश, शहर ब्लॉक कांग्रेस आज दोपहर 12 बजे फूंकेगी पीएम नरेंद्र मोदी का पुतला, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। देश के प्रधानमंत्री की प्राथमिकता देश के जनता के हितों की रक्षा करना, उनकी सुरक्षा करना होता है और वो ऐसे क्षेत्रों के जिम्मेदार होते है जहां के हालात संभालना प्रदेश सरकार से बाहर हो जाते है। वर्तमान में मणिपुर में दर्दनाक व दिल दहला देने वाला नजारा देखने को मिल रहा है, उसके बाद भी पीएम मोदी के द्वारा कोई कार्यवाही नहीं करने से मणिपुर के हालात दिन ब दिन बिगड़ते जा रहे है। 
मणिपुर में बिगड़ रहे हालातो के चलते पीएम मोदी की निष्क्रियता से देश भर में जनाक्रोश देखा जा रहा है। इसी तारतम्य में मणिपुर की घटना को लेकर शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नीमच द्वारा आज दोपहर 12 बजे पीएम नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका जायेगा। 
शहर ब्लॉक अध्यक्ष राकेश अहीर ने बताया कि मणिपुर में जो वहां के लोगों के साथ बर्बरता और महिलाओं के साथ गैंग रेप हो रहे हैं ऐसे में देश के प्रधानमंत्री की चुप्पी समझ से परे है। मणिपुर में तत्काल राष्ट्रपति शासन लागू करना चाहिए। इन्ही सारे मुद्दे को लेकर आज 27 जून गुरुवार को विजय टॉकीज चौराहे पर दोपहर 12 बजे प्रधानमंत्री के पुतले का दहन किया जाएगा। 
ब्लॉक अध्यक्ष राकेश अहीर ने समस्त कांग्रेसजनों से आह्वान किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में विजय टॉकीज चौराहे पर पहुंचकर पुतला दहन में सहभागिता निभाए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE