BREAKING NEWS
KHABAR : 251 दीपों की रोशनी से नहाया बालाजी मंदिर,.. <<     BIG NEWS : मिढकी महादेव जंगल में दंपति से लूटपाट के.. <<     BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ की कनेरा थाना पुलिस और अवैध.. <<     KHABAR : भाला मारते ही निकला था पानी, देवनारायण से.. <<     KHABAR : खजुराहो में सेवा संकल्प अभियान के तहत.. <<     BIG NEWS : 45 किलो 390 ग्राम डोडाचूरा जब्त, दो कारों और 68.. <<     BIG NEWS : उज्जैन में रचा गया ऐतिहासिक कीर्तिमान, 33.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन 4 राशि वालों को मिलेगी खुशखबरी,.. <<     KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 27, 2023, 3:27 pm
NEWS : 'नही-सहेगा-राजस्थान', भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सुरेश  कोठारी के नेतृत्व में महिला मोर्चा का प्रदर्शन, पढ़े खबर 

Share On:-

पिंडवाड़ा। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा कांग्रेस सरकार के विरोध में नही सहेगा राजस्थान के तहत विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम मे थाली-घण्टा और शंखनाद का आयोजन किया गया। जिसमे नव मतदाता जिला संयोजक जसवंत कुंवर के निवास  पर जाकर मुख्य अतिथी के रुप मे जिला मंत्री सीमा भाटीया, मण्डल अध्यक्ष महावीर  यति, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष दर्शना देसाई व पचांयत समिती सदस्य रेणु वर्मा का आतिथ्य रहा। 
महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सजंनकुवर, महिला मोर्चा मण्डल अध्यक्ष सन्तोष अग्रवाल की अध्यक्षा की। जिसमे सभी महिलाओं ने कांग्रेस व गहलोत सरकार के खिलाफ में नव मतदाता जिला संयोजक जसवंत कुंवर ने कहा कि राजस्थान की कांग्रेस सरकार महिला विरोधी, किसानों के साथ वादा खिलाफी की, युवाओ का भविष्य अधंकार मे डाला, दलितों पर अत्याचार हो रहे है। अब नही सहेगा राजस्थान। अब वक्त आ गया है इस सरकार को उखाड फेंकने का। 
मण्डल अध्यक्ष यति ने सभी महिला बहन से निवेदन किया कि अब इस कांग्रेस सरकार के कुछ दिन बचे है। राजस्थान में महिलाओ पर अत्याचार, शोषण हो रहे है, अब इस सरकार को जवाब देने का वक्त आ गया है। 
इस कार्यक्रम मे सभी महिलाए ने हाथो मे नही सहेगा राजस्थान के बैनर लेकर खड़ी  हुई थी। जिसमे महिला मोर्चा की महामंत्री सुनीता यति, गुड्डी देवी, शान्ति बेन मेघवाल, शान्तीबेन जीनगर सहित अनेक महिलाओ ने आक्रोश व्यक्त किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE