BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच जिले के इन गांवों में मचा था मगरमच्छ.. <<     KHABAR : एमपी के शाजापुर में नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : शिक्षा की मुस्कान, पालक संघ ने नौनिहालों.. <<     BIG NEWS : नशामुक्ति का संदेश देकर संपन्न हुई एसपी.. <<     NEWS : श्रावण मास में उज्जैन स्टेशन पर विशेष.. <<     NEWS : 51 कन्या पूजन और संतों के महाप्रसाद के साथ.. <<     NEWS : महाकाल की नगरी को निकले कांवड़ियों का मधुबन.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG REPORT : कुकड़ेश्वर में आवारा सांड और कुत्तों का.. <<     NEWS : सेंती में चातुर्मासिक प्रवचन श्रृंखला का.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ कलक्ट्रेट में दिव्यांगजनों के.. <<     BIG NEWS : मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चित्तौड़गढ़.. <<     NEWS : जनसुनवाई में जिला कलक्टर ने सुनी आमजन की.. <<     NEWS : जिला कलक्टर ने विद्यार्थियों को दिए सफलता.. <<     NEWS : मेवाड़ के लिए सांसद सी.पी. जोशी की बड़ी पहल,.. <<     KHABAR : मुलठान में किसानों-कांग्रेस ने मिलकर.. <<     NEWS : कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग जिला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 1, 2023, 2:22 pm
BIG NEWS : नारायणगढ पुलिस को मिली सफलता, पुख्ता सूचना पर अवैध हथियार सहित 2 बदमाश चढ़े खाकी के हत्थे, आरोपी वारदात को देने वाले थे अंजाम, पढ़े पीडी बैरागी की खबर  

Share On:-

मंदसौर। नारायणगढ़ थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक देसी पिस्टल और जिंदा राउंड कारतूस बरामद किए है। नारायणगढ़ थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति राणायरा के गोचर भूमि के निकट अवैध हथियार लेकर घूम रहे हैं, जो किसी वारदात को अंजाम दे सकते हैं।
मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने तत्काल टीम बनाकर थाना क्षेत्र के रणायरा गांव के निकट जंगल में दबिश देते हुए दो राजस्थान के निम्बाहेड़ा निवासी मुकेश पिता रामलाल जोशी उम्र 38 वर्ष और विकास पिता मनोज जोशी उम्र 23 वर्ष को गिरफ्तार कर तलाशी ली तो इनके कब्जे से एक देशी पिस्टल और जिंदा कारतूस और एक बाइक बरामद किए गए।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ अवैध हथियार रखने की आरोप में 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है। आरोपी अवैध हथियार लेकर मध्यप्रदेश की सीमा में क्यों आए ठगे और क्या करने वाले थे मामले में पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है ।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE