उज्जैन। मंगलवार को सुबह 10.30 बजे मंगलनाथ रोड स्थित मौनतीर्थ आश्रम से संत शिरोमणि श्री रविदास मंदिर निर्माण समरसता का आगाज हुआ। मौनतीर्थ से यात्रा होती हुई मंगलनाथ रोड खाकचोक पर संत रविदास आश्रम पर पहुंची। आश्रम पर संत रविदास जी की यात्रा के उद्देश्य पर जनसंवाद का आयोजन किया गया जिसमे भारी मात्रा में लोगो ने भाग लिया। जनसंवाद के पूर्व अतिथियों के द्वारा संत रविदास जी के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलन किया गया। इसके पश्चात अतिथियों का स्वागत सत्कार किया गया। मंच पर महाकालेश्वर मंदिर के गादीपति महंत विनीत गिरिजी महाराज, महंत श्री आनंद जीवनदासजी महाराज, गादीपति स्वामिनारायण आश्रम, माखन सिंह अध्यक्ष तीर्थ मेला प्राधिकरण, डॉ.सत्यानारायण जटिया, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व सांसद, डॉ.मोहन यादव उच्च शिक्षा मंत्री, विभाष उपाध्याय यात्रा संयोजक एवं उपाध्यक्ष मध्य प्रदेश जनअभियान परिषद, पारस जैन पूर्व मंत्री एवं विधायक, मुकेश टटवाल महापौर, कलावती यादव सभापति नगर निगम, रमेशचंद्र शर्मा अध्यक्ष राज्य कर्मचारी आयोग, चिंतामणि मालवीय पूर्व सांसद, विवेक जोशी, जगदीश अग्रवाल, अशोक प्रजापत,राजेंद्र भारती, विशाल राजोरिया, संजय अग्रवाल, चरणजीत सिंह गिल, मुकेश यादव नगर यात्रा संयोजक, भगवान सिंह यात्रा सह संयोजक, सोनू गहलोत पूर्व सभापति, सुरेश गिरि नगर यात्रा समन्यवक, राजेंद्र शर्मा गुरुजी, राम पुजारी, प्रताप सिंह कलोसिया मुख्य वक्ता, संतोष वर्माउपस्थित थे। यात्रा में सहयोग प्रदान करने में विनीता शर्मा, विज्जु कुशवाह, धनंजय शर्मा, मुक्तक गोस्वामी, शानू मेहता, जितेन्द्र परमार, कमल त्रिवेदी, पार्षदगण गण, अधिकारीगण, मप्र जनअभियान के नवांकुर संस्था, परामर्शदाता, BSW, MSW के विद्यार्थी, नगर एवं मंडल पदाधिकारियों आदि ने अपनी भूमिका निभाई।
रविदास जी के मंदिर के निर्माण के लिए महाकाल मंदिर के गादीपति के द्वारा कोटितीर्थ का जल भी अर्पित किया गया। इसके साथ ही चंद्रकेसरी और चंद्रभागा नदी का जल भी अर्पित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन शिवप्रसाद मालवीय संभाग समन्यवक जनअभियान परिषद द्वारा किया गया। इसके पश्चात यात्रा पिपली नाका होते हुए गुरुगादी का स्वागत भजन व पादुका का पूजन-अर्चन किया गया। इसके पश्चात यात्रा जीवाजीगंज थाना, खजूरवाली मस्जिद, निकास चौराहा, नई सड़क, मालीपुरा, देवास गेट, चामुंडा माता, टॉवर, शहीद पार्क, फ्रीगंज गुरुद्वारा, उज्जैन सिख समाज द्वारा रथ तैयार कर समरसता यात्रा का स्वागत गुरुद्वारा ऊपर चरण पादुका को लेकर पूजन अर्चन के साथ समाज द्वारा समरसता यात्रा को सम्मान दिया गया। पवासा रघुनंदन गार्डन में जनसंवाद का आयोजन किया गया सभा में पूज्य संत महंत काशीदासजी महाराज डॉ.मोहन यादव उच्च शिक्षा मंत्री विधायक दक्षिण, डॉ.सत्यनारायण जटिया, मुकेश टटवाल महापौर, कलावती यादव सभापति नगर निगम, विवेक जोशी नगर जिला अध्यक्ष बहादुर सिंह बोरमुंडला, विशाल राजोरिया, संजय अग्रवाल, हर्षवर्धन सिंह, जयंतराव गरुड़, अमर आप्टे के साथ विकासखंड के ग्रामीण क्षेत्र पाटपाला, हरसोदन, ताजपुर व बेरखेड़ी पहुंची।