BREAKING NEWS
KHABAR : पानी में योग का अनूठा संगम, ज्ञानोदय.. <<     KHABAR : मंदसौर में सांसद, कलेक्टर और हजारों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : विजयवर्गीय समाज ने 50 परिवारों में बनाया.. <<     KHABAR : 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योगमय हुआ.. <<     KHABAR : विश्व योग दिवस पर चिल्हारी आयुर्वेदिक.. <<     BIG NEWS : महाकाल के दर पर भारतीय महिला क्रिकेटर,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : 17 हजार किलोमीटर की पैदल यात्रा पर निकले.. <<     BIG NEWS : जबलपुर में राष्ट्रपति, राज्यपाल और सीएम.. <<     NEWS : मोहर्रम पर दाऊदी बोहरा समाज ने पेश की.. <<     KHABAR : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर देवास.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : 18 दिनों से बूंद-बूंद पानी को तरस रहे.. <<     KHABAR : पालसोड़ा विद्यालय की अनूठी पहल, योग दिवस पर.. <<     खरगोन के लालपुरा में खूनी संघर्ष, गड्ढा.. <<     खरगोन में हथियार तस्करी का भंडाफोड़, 10 अवैध.. <<     KHABAR : कड़ी सुरक्षा के बीच नीट परीक्षा के पेपर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : शराब के नशे में यात्रियों की जान से खेल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 1, 2023, 8:24 pm
KHABAR : जिला निर्वाचन अधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने ली आगामी विधानसभा निर्वाचन के संबंध में सेक्टर अधिकारियों की बैठक, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

झाबुआ। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा मंगलवार को डी .आर. पी लाइन भवन में आगामी विधानसभा निर्वाचन 2023 के मद्देनजर विधानसभा क्षेत्र झाबुआ, थान्दला एवं पेटलावद में नियुक्त किए गए प्रशासन एवं पुलिस के सेक्टर अधिकारियों की बैठक लीद्य 2 अगस्त को निर्वाचक नामावली का प्रारूप प्रकाशन किया जाना है। सभी सेक्टर अधिकारी इस दौरान अपने क्षेत्र मे उपस्थित रहेंगे। साथ ही 3 से 10 अगस्त तक अपने भ्रमण पर रहते हुए निर्वाचक नामावली से जुड़े कार्यों को पुर्ण कराएंगे। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार 1 अक्टूबर 2023 की आर्हता तिथि के आधार पर फोटो निर्वाचक नामावली के द्वितीय विशेष पुनरीक्षण के तहत निर्वाचक नामावली का प्रारूप प्रकाशन 2 अगस्त को प्रत्येक मतदान केन्द्र पर किया जाएगा। इस संबंध में जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार मतदान केन्द्र स्तर पर नामावली का प्रारूप प्रकाशन के उपरांत बी.एल.ओ द्वारा 2 अगस्त से 31 अगस्त 2023 तक दावे आपत्तियां प्राप्त कि जाएगी, जिसका निराकरण 22 सितम्बर 2023 तक किया जाएगा पुनरीक्षण के संबंध में 12, 13, 19 एवं 20 अगस्त को विशेष अभियान संचालित होंगे। सेक्टर ऑफिसर 3 अगस्त से 10 अगस्त के मध्य उन्हें आवंटित मतदान केन्द्र पर संम्बधित बी.एल.ओ की उपस्थिती मे निर्वाचक नामावली का वाचन करेंगे। इस दौरान क्षेत्र के अधिक से अधिक मतदाताओं की उपस्थिती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए है। 5 जनवरी 2023 से अभी तक डिलीट किए गए मतदाताओं का सत्यापन सेक्टर अधिकारी द्वारा किया जाएगा यदि किसी मतदाता का नाम त्रुटीवश डिलीट होना पाया जाता है, तो उस संबंध में पूर्ण परीक्षण उपरांत नाम जोड़ने के लिए नियमानुसार कार्यवाही कि जाएगी। निर्वाचक नामावली की अंतिम प्रकाशन 04 अक्टूबर 2023 को किया जाएगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE