BREAKING NEWS
KHABAR : पानी में योग का अनूठा संगम, ज्ञानोदय.. <<     KHABAR : मंदसौर में सांसद, कलेक्टर और हजारों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : विजयवर्गीय समाज ने 50 परिवारों में बनाया.. <<     KHABAR : 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योगमय हुआ.. <<     KHABAR : विश्व योग दिवस पर चिल्हारी आयुर्वेदिक.. <<     BIG NEWS : महाकाल के दर पर भारतीय महिला क्रिकेटर,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : 17 हजार किलोमीटर की पैदल यात्रा पर निकले.. <<     BIG NEWS : जबलपुर में राष्ट्रपति, राज्यपाल और सीएम.. <<     NEWS : मोहर्रम पर दाऊदी बोहरा समाज ने पेश की.. <<     KHABAR : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर देवास.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : 18 दिनों से बूंद-बूंद पानी को तरस रहे.. <<     KHABAR : पालसोड़ा विद्यालय की अनूठी पहल, योग दिवस पर.. <<     खरगोन के लालपुरा में खूनी संघर्ष, गड्ढा.. <<     खरगोन में हथियार तस्करी का भंडाफोड़, 10 अवैध.. <<     KHABAR : कड़ी सुरक्षा के बीच नीट परीक्षा के पेपर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : शराब के नशे में यात्रियों की जान से खेल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 2, 2023, 10:38 am
REPORT : स्व सहायता समूह की महिलाओं की हड़ताल प्रारंभ, 80 प्रतिशत से अधिक केंद्र प्रभावित, विद्यालय और आंगनबाड़ियों में बच्चों को मिली सेव और परमल, कई स्थानों पर भूखे रहे बच्चे, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। प्रांतीय महिला स्व सहायता समूह महासंघ मध्य प्रदेश मध्यान भोजन सांझा चुल्हा रसोईया संघ के प्रदेश अध्यक्ष संगीता ओमप्रकाश सिंह बघेल के मार्गदर्शन व प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर 1 अगस्त 20 23को संपूर्ण नीमच जिले में मध्यान्ह भोजन एवं आंगनवाड़ीयो में सुबह का नाश्ता एवं भोजन प्रदाय करने वाले स्व सहायता समूह एवं रसोईया बहनों की चूल्हा बंद हड़ताल रही। प्रांतीय महिला स्व सहायता समूह महासंघ जिला नीमच की अध्यक्ष माया मनोहर बैरागी , एवं पिंकी संजय शर्मा ने संयुक्त रूप से बताया कि नीमच जिले में लगभग 850 महिला स्व सहायता समूह कार्य है जिसमें से लगभग 80 प्रतिशत विद्यालय में आंगनवाड़ी में भोजन नहीं मिल पाया। वेदांता समूह में लगभग 2200 महिलाएं कार्यरत है।स्व सहायता समूह की महिला अपने अपने रसोई घर के बाहर सुबह 10 बजे 12 सूत्री मांगों का मांग पत्र चिपका कर प्रदर्शन किया और उसका फोटो अपने अपने व्हाट्सएप ग्रुप में प्रसारित किया।ताकि शासन प्रशासन तक यह सूचना पहुंच सके कि स्व सहायता समूह की मांगों का शीघ्र निराकरण किया जाए।हड़ताल के पहले दिन ही विद्यालय में वैकल्पिक व्यवस्था व्यवस्था के रूप में सेव परमल वितरण कर बच्चों को राहत दिलाने का प्रयास शिक्षा विभाग के  अधिकारियों ने किया।आंगनवाड़ी में भी सेव परमल से काम चलाने का प्रयास किया गया कहीं-कहीं भोजन और नाश्ते के अभाव में बच्चे भूख  भूखे रहे।
उन्होंने बताया कि समूह संगठन की आवश्यक मांगों के संबंध में कई बार पीएम पोषण शक्ति निर्माण योजना मध्य प्रदेश शासन के आयुक्त भोपाल को तथा प्रदेश शासन के यशस्वी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान साहब के नाम ज्ञापन देकर समय-समय पर आवश्यक मांगों के संबंध में अवगत करवा दिया गया है किंतु शासन द्वारा अभी तक इनकी मांगों के ऊपर कोई विचार नहीं किया गया और मात्र घ्66 प्रति कार्य दिवस पर रसोईया विद्यालय में भोजन बनाने का कार्य कर रहा है जो कि महिला उनका आर्थिक शोषण है महिला रसोईया की मांग है कि उन्हें कम से कम 6000 मासिक मानदेय दिया जाए एवं महंगाई को देखते हुए भोजन पकाने की लागत राशि बढ़ाई जाए। यदि निर्धारित समय  पर स्व सहायता समूह मजदूरों की मांगे नहीं मानी गई तो स्वयं सहायता समूह अनिश्चित हड़ताल पर जारी रखने को मजबूर होंगे।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE