BREAKING NEWS
VIDEO NEWS : भादवी छठ पर भाटखेड़ी में भव्य जुलूस,.. <<     BIG NEWS : नीमच लॉयंस क्लब को मिला 58वां देहदान,.. <<     BIG VIDEO : उज्जैन में 33 लाख दीपों का भव्य दीपोत्सव, 3.. <<     BIG NEWS : किसान कांग्रेस अध्यक्ष कन्हैयालाल.. <<     VIDEO NEWS : भादवी छठ पर बख्तूनी बना आस्था का केंद्र,.. <<     VIDEO NEWS : खरगोन में रक्तदान से शुरू हुआ सेवा.. <<     KHABAR : सेवा, सहभागिता और कृतज्ञता के दीपों से.. <<     KHABAR : लावण्य मंगल ने एमबीबीएस परीक्षा उत्तीर्ण.. <<     BIG NEWS : नीमच में देर रात से रुक-रुककर बारिश,.. <<     BIG NEWS : लाडली बहना योजना को चुनौती, हाईकोर्ट ने.. <<     BIG NEWS : मां के साथ पलंग पर सो रहा था 7 माह का मासूम,.. <<     VIRAL NEWS TRUTH: UPI पर 0.4% Tax की खबर वायरल, आखिर इसके पीछे की.. <<     KHABAR : भादवी छठ पर भाटखेड़ी में निकला भगवान.. <<     KHABAR : धूमधाम से मनाया भगवान विश्वकर्मा पूजन व.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर मक्सी.. <<     KHABAR : जब शिक्षा और नदी बचाने का संकल्प एक साथ.. <<     KHABAR : सेगांव में सेवा संकल्प बना उत्सव,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 2, 2023, 1:14 pm
BIG NEWS : शहर का प्लाईवुड कारोबारी और 23 साल की हर्षिता, जब सोशल मीडिया पर वायरल हुई बेटी की ये तस्वीरें तो उड़ गए परिजनों के होश, बिल्डिंग के गार्ड ने कहा- सहेली से मिलने का बोलकर गई थी, जानिये क्या है पूरा मामला, पढ़े खबर

Share On:-

जबलपुर। शहर में प्लाईवुड कारोबारी की बेटी ने एक अपार्टमेंट की 13वीं मंजिल से कूदकर सुसाइड कर लिया। घटना मंगलवार देर शाम की है, लेकिन तब शिनाख्त नहीं हो सकी थी। 6 महीने पहले ही युवती जयपुर से साइकोलॉजी की पढ़ाई पूरी कर लौटी थी। पुलिस को घटनास्थल और घर से सुसाइड नोट नहीं मिला है। 23 साल की हर्षिता वासवानी शहर के मदनमहल इलाके की रहने वाली थी। उसने घर से करीब 1.5 किलोमीटर जाकर बंदरिया तिराहा स्थित ओजस इंपीरिया से कूदकर जान दी। पहले वह शेड से टकराई और फिर नीचे गिरी। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हर्षिता ने किस वजह से अपनी जान दी, परिवार को समझ नहीं आ रहा।

गोरखपुर थाना पुलिस के अनुसार सोमवार शाम हर्षिता के पिता सतीश वासवानी और भाई देवांश वासवानी अपनी शॉप पर थे। घर में हर्षिता और उनकी मां थीं। मां की तबीयत ठीक नहीं थी। वह सो रही थीं। इसी बीच हर्षिता घर से निकल गई।

फोटो वायरल हुआ तो परिजनों को पता चला-
हर्षिता सुसाइड कर चुकी है। इसकी खबर देर रात परिजन को मिली। पुलिस को भी हर्षिता के पास से ऐसे कोई डॉक्यूमेंट्स या चीज नहीं मिली, जिससे उसकी पहचान हो सके। सोशल मीडिया पर उसकी फोटो शेयर की गई। इधर, परिवार, दोस्तों और रिश्तेदारों में बेटी को तलाशता रहा। ओजस इंपीरिया से एक युवती के कूदने की जानकारी मिली। परिजन देर रात गोरखपुर थाने पहुंचे, तब उन्होंने शिनाख्त की।

गार्ड से कहा- सहेली से मिलने जा रही हूं-
गोरखुपर थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि मंगलवार शाम को 4.46 बजे हर्षिता लिफ्ट पर चढ़ी। 13वें फ्लोर पर गई। लिफ्ट यूज करने के करीब 3 मिनट बाद ही गार्ड्स ने गिरने की आवाज सुनी। जाकर देखा तो हर्षिता की मौत हो चुकी थी। बिल्डिंग के गार्ड के मुताबिक, युवती सहेली से मिलने की बात कहकर ऊपर गई थी। स्थानीय लोगों की मानें तो एक दिन पहले यानी सोमवार को भी उसे ओजस अपार्टमेंट में देखा गया था।

अपार्टमेंट में अंदर जाते समय पीछे मुड़कर देखा-
हर्षिता के ओजस इंपीरिया अपार्टमेंट में एंटर होने और लिफ्ट में चढ़ने से पहले के सीसीटीवी फुटेज सामने आए हैं। वह मंगलवार शाम 4.45 बजे अपार्टमेंट में एंटर हुई। मेन गेट पर कुछ सेकंड रुकी। पीछे मुड़कर देखा और फिर आगे बढ़ गई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE