BREAKING NEWS
VIDEO NEWS : भादवी छठ पर भाटखेड़ी में भव्य जुलूस,.. <<     BIG NEWS : नीमच लॉयंस क्लब को मिला 58वां देहदान,.. <<     BIG VIDEO : उज्जैन में 33 लाख दीपों का भव्य दीपोत्सव, 3.. <<     BIG NEWS : किसान कांग्रेस अध्यक्ष कन्हैयालाल.. <<     VIDEO NEWS : भादवी छठ पर बख्तूनी बना आस्था का केंद्र,.. <<     VIDEO NEWS : खरगोन में रक्तदान से शुरू हुआ सेवा.. <<     KHABAR : सेवा, सहभागिता और कृतज्ञता के दीपों से.. <<     KHABAR : लावण्य मंगल ने एमबीबीएस परीक्षा उत्तीर्ण.. <<     BIG NEWS : नीमच में देर रात से रुक-रुककर बारिश,.. <<     BIG NEWS : लाडली बहना योजना को चुनौती, हाईकोर्ट ने.. <<     BIG NEWS : मां के साथ पलंग पर सो रहा था 7 माह का मासूम,.. <<     VIRAL NEWS TRUTH: UPI पर 0.4% Tax की खबर वायरल, आखिर इसके पीछे की.. <<     KHABAR : भादवी छठ पर भाटखेड़ी में निकला भगवान.. <<     KHABAR : धूमधाम से मनाया भगवान विश्वकर्मा पूजन व.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर मक्सी.. <<     KHABAR : जब शिक्षा और नदी बचाने का संकल्प एक साथ.. <<     KHABAR : सेगांव में सेवा संकल्प बना उत्सव,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 2, 2023, 5:50 pm
BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम महुड़िया और किसान का खेत, जब ग्रामीणों को लगी रमेश की भनक तो फैल गई सनसनी, सूचना मिलते ही दौड़ी बघाना थाना पुलिस, जानिये क्या है पूरा मामला, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। शहर के बघाना थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले गांव महुडिया में उस समय सनसनी फैल गई जब लापता व्यक्ति का शव गांव के समीप स्थित एक खेत पर पड़े होने की जानकारी मिली। सूचना पर बघाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा बनाकर जिला अस्पताल भेजा गया।

बताया जा रहा है कि मृतक रमेश पिता गंगाराम खारोल उम्र 50 वर्ष मंगलवार से ही अपने घर से गायब था। जिसकी परिजनों ने बघाना थाने पर गुमशुदगी भी दर्ज कराई थी। बाद में व्यक्ति की मौत की जानकारी मिली जो की लाश की शिनाख्त करने पर हुई। वहीं बुधवार को नीमच जिला चिकित्सालय में मृतक के शव का परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। वहीं इस मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर मौत के कारणों की जांच भी शुरू कर दी है।

बघाना थाना पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक व्यक्ति रमेश पिता गंगाराम खारोल उम्र लगभग 50 वर्ष बताया जा रहा है। जो सब्जी का ठेला लगाकर अपना व परिवार का भरण पोषण करता था। बताया जा रहा है कि कल शाम से ही सब्जी बेचकर वापस घर नहीं आया। जिसको लेकर परिवार जन इसकी तलाश कर रहे थे और सुबह बघाना थाने में 11 बजे मृतक व्यक्ति की गुमशुदगी दर्ज कराई गई।

आज शाम जैसे ही किसी व्यक्ति ने महुडिया हनुमान मंदिर के पीछे खेत में मृतक व्यक्ति का शव देखा तो तुरंत बघाना पुलिस को सूचना दी। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सहित पुलिस के मौके पर पहुंची और शव को पंचनामा बनाकर आज सुबह पीएम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया वही बघाना पुलिस ने मर्ग कायम कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE