BREAKING NEWS
VIDEO NEWS : भादवी छठ पर भाटखेड़ी में भव्य जुलूस,.. <<     BIG NEWS : नीमच लॉयंस क्लब को मिला 58वां देहदान,.. <<     BIG VIDEO : उज्जैन में 33 लाख दीपों का भव्य दीपोत्सव, 3.. <<     BIG NEWS : किसान कांग्रेस अध्यक्ष कन्हैयालाल.. <<     VIDEO NEWS : भादवी छठ पर बख्तूनी बना आस्था का केंद्र,.. <<     VIDEO NEWS : खरगोन में रक्तदान से शुरू हुआ सेवा.. <<     KHABAR : सेवा, सहभागिता और कृतज्ञता के दीपों से.. <<     KHABAR : लावण्य मंगल ने एमबीबीएस परीक्षा उत्तीर्ण.. <<     BIG NEWS : नीमच में देर रात से रुक-रुककर बारिश,.. <<     BIG NEWS : लाडली बहना योजना को चुनौती, हाईकोर्ट ने.. <<     BIG NEWS : मां के साथ पलंग पर सो रहा था 7 माह का मासूम,.. <<     VIRAL NEWS TRUTH: UPI पर 0.4% Tax की खबर वायरल, आखिर इसके पीछे की.. <<     KHABAR : भादवी छठ पर भाटखेड़ी में निकला भगवान.. <<     KHABAR : धूमधाम से मनाया भगवान विश्वकर्मा पूजन व.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर मक्सी.. <<     KHABAR : जब शिक्षा और नदी बचाने का संकल्प एक साथ.. <<     KHABAR : सेगांव में सेवा संकल्प बना उत्सव,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 3, 2023, 11:02 am
BIG NEWS : जिले का महू-नीमच हाईवे और तेज रफ्तार कार, जब गुर्जर फंटा पर बेटी मधु के साथ पहुंचे पिता तो हो गई ये बड़ी अनहोनी, हादसे की सूचना मिलते ही दौड़ी एंबुलेंस, शिव नगर इलाके में पसरा मातम, पढ़े खबर 

Share On:-

रतलाम। महू-नीमच हाईवे पर जिला मुख्यालय से करीब 25 किलोमीटर दूर अरनिया गुर्जर फंटा के पास कार व बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में बाइक पर सवार एक निजी संस्थान में कार्यरत 60 वर्षीय प्रभुलाल सोनार्थी पुत्र गंगाराम सोनार्थी निवासी शिवनगर की मौत हो गई। उनकी बेटी 18 वर्षीय मधु घायल हो गई। मधु को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

जानकारी के अनुुसार बुधवार को प्रभुलाल सोनार्थी बेटी मधु को जावरा के किसी कालेज में एडमिशन दिलाने के लिए ले गए थे। शाम को वापस बाइक पर मधु को लेकर लौट रहे थे, तभी अरनिया गुर्जर फंटे के पास कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, इससे प्रभुलाल व मधु गंभीर रूप से घायल हो गए।

जिला अस्पताल में तोड़ा दम-
पुलिस के अनुसार दोनों को शाम करीब सात बजे जिला अस्पताल लाया गया, लेकिन तब तक प्रभुलाल की मौत हो चुकी थी। डाक्टर ने परीक्षण कर मृत घोषित कर दिया। गुरुवार को उनके शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

कई सालें से रतलाम में रह रहे थे प्रभुलाल-
उनके भतीजे बसंतीलाल सोनार्थी निवासी ग्राम सोहनगढ़ (जावरा) ने बताया कि अंकल प्रभुलाल मूल रूप से सोहनगढ़ के रहने वाले हैं। वे करीब आठ वर्ष से रतलाम आकर परिवार के साथ रह रहे थे और न्यू रोड स्थित एक माल में सिक्यूरिटी गार्ड के रूप में काम कर रहे थे।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE