BREAKING NEWS
VIDEO NEWS : भादवी छठ पर भाटखेड़ी में भव्य जुलूस,.. <<     BIG NEWS : नीमच लॉयंस क्लब को मिला 58वां देहदान,.. <<     BIG VIDEO : उज्जैन में 33 लाख दीपों का भव्य दीपोत्सव, 3.. <<     BIG NEWS : किसान कांग्रेस अध्यक्ष कन्हैयालाल.. <<     VIDEO NEWS : भादवी छठ पर बख्तूनी बना आस्था का केंद्र,.. <<     VIDEO NEWS : खरगोन में रक्तदान से शुरू हुआ सेवा.. <<     KHABAR : सेवा, सहभागिता और कृतज्ञता के दीपों से.. <<     KHABAR : लावण्य मंगल ने एमबीबीएस परीक्षा उत्तीर्ण.. <<     BIG NEWS : नीमच में देर रात से रुक-रुककर बारिश,.. <<     BIG NEWS : लाडली बहना योजना को चुनौती, हाईकोर्ट ने.. <<     BIG NEWS : मां के साथ पलंग पर सो रहा था 7 माह का मासूम,.. <<     VIRAL NEWS TRUTH: UPI पर 0.4% Tax की खबर वायरल, आखिर इसके पीछे की.. <<     KHABAR : भादवी छठ पर भाटखेड़ी में निकला भगवान.. <<     KHABAR : धूमधाम से मनाया भगवान विश्वकर्मा पूजन व.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर मक्सी.. <<     KHABAR : जब शिक्षा और नदी बचाने का संकल्प एक साथ.. <<     KHABAR : सेगांव में सेवा संकल्प बना उत्सव,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 3, 2023, 1:02 pm
BIG NEWS : नीमच-चित्तौड़गढ हाईवे और मंदसौर जिले के युवक, जब पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान चेक की कार तो हुआ ये चौंका देने वाला खुलासा, जानिए ऐसा क्या ले जा रहे थे आरोपी, पढ़े रेखा खाबिया की खबर     

Share On:-

चित्तौड़गढ़। जिले की सदर निम्बाहेड़ा थाना पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक कार में अवैध रूप से परिवहन किया जा रहा 47 किलो 500 ग्राम डोडाचूरा जब्त कर मंदसौर के तीन आरोपीयों को गिरफ्तार किया। 
पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत ने बताया कि जिले में अवैध मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त व परिवहन एवं भण्डारण करने वालों के खिलाफ कार्यवाही के तहत एएसपी बुगलाल मीना व डीएसपी निम्बाहेड़ा बेनीप्रसाद के मार्गदर्शन में थानाधिकारी विरेन्‍द्रसिंह पुनि के निर्देश पर बुधवार को शीतल गुर्जर उप निरीक्षक ईन्चार्ज थाना सदर निम्बाहेडा मय जाप्ता द्वारा नीमच-चित्तौड़गढ हाईवे रोड़ पर नाकाबन्दी की जा रही थी। नाकाबन्दी के दौरान नीमच की तरफ से एक कार आई जिसको संदिग्ध प्रतीत होने पर रूकवाकर चैक किया तो कार के पीछे डिक्की मे प्लास्टिक के सफेद कट्टों में कुछ भरा नजर आया। जिसको चैक किया तो 03 कट्टो में 47 किलो 500 ग्राम अवैध अफीम डोडाचुरा पाया गया। जिसे जप्त कर अवैध अफीम डोडा का परिवहन करने वाले वाहन चालक धंघोडा थाना भावगढ जिला मंदसौर निवासी धर्मेन्द्रसिंह पुत्र मनोहरसिंह सिसौदिया राजपुत व उसके साथ कार में सवार धंघोडा थाना भावगढ जिला मंदसौर के ही निवासी विरेन्द्रसिंह पुत्र हरेसिंह सिसौदिया राजपुत एवं सुर्यपालसिंह पुत्र महावीरसिंह सिसौदिया राजपुत को मौके डोडा चुरा परिवहन करने के आरोप गिरफतार किया गया। गिरफतारशुदा आरोपियों से डोडा चूरा खरीद फरोख्त करने वालों के सम्बन्ध में अनुसंधान जारी है। 
उक्त कार्यवाई में उप निरीक्षक शीतल गुर्जर, एएसआई सुन्दर पाल, हैड कानि प्रमोद कुमार, कानि दिनेश, सुनिल, सुर्यभान सिंह व महावीर सिंह का सराहनीय योगदान रहा। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE