BREAKING NEWS
BIG NEWS : सफाई व्यवस्था को लेकर सख्त हुईं सीएमओ,.. <<     KHABAR : स्विमफ्लाय स्पोर्ट्स क्लब की एक और पहल,.. <<     इंदौर में राजपूत समाज का दशहरा-दीपावली मिलन.. <<     KHABAR : दिलजीत के इंदौर कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने की.. <<     खरगोन में कपास की फसल के बीच हो रही थी गांजे की.. <<     KHABAR : उज्जैन में 50 बच्चों से शुरू हुई पहल अब 2.. <<     KHABAR : उज्जैन में अफ्रीकन बोमा पद्धति से.. <<     खातेगांव TI की शहादत का होगा हिसाब! 5 जिलों में.. <<     TI दिलीप पुरी की मौत के बाद एक्शन में सरकार!.. <<     KHABAR : राधादेवी रामचंद्र मंगल कॉलेज के फार्मेसी.. <<     KHABAR : कपास की फसल के बीच हो रही थी गांजे की खेती,.. <<     KHABAR : नीमच में निःशुल्क इज्तिमाई निकाह सम्मेलन.. <<     HEADLINES: नीमच-मंदसौर की 6 बड़ी खबरें: मंडियों में.. <<     NEWS : पंचायत चुनाव 2026- अंतिम प्रशिक्षण के बाद.. <<     BIG NEWS : उंखलिया की खामोश रात में हुआ खौफनाक कत्ल,.. <<     KHABAR : जबलपुर में भाजपा की लोकतंत्र बचाओ,.. <<     राजा की मुड़ैरी हमले का मामला: आरोपियों की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 3, 2023, 5:47 pm
BIG NEWS : नीमच-कोटा हाईवे और एम्बुलेंस, जब नाकाबंदी देख ड्राईवर ने लगाया गैर तो पुलिस ने किया पीछा, फिर जैसे ही ली वाहन की तलाशी तो हुआ ये बड़ा खुलासा, आरोपी हुए फरार, पढ़े रेखा खाबिया की खबर      

Share On:-

चित्तौड़गढ़। सदर चित्तौड़गढ़ थाना पुलिस ने गुरुवार को हाइवे पर नाकाबंदी के दौरान एक एम्बुलेंस से 740 किलोग्राम अवैध अफीम डोडाचुरा जब्त किया है। एंबुलेंस चालक व उसका साथी मौके से भाग निकले।
पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यन्त ने बताया कि जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी व परिवहन करने वालो के विरुद्ध कार्यवाही के तहत एएसपी बुगलाल मीना व डीएसपी चित्तौड़गढ़ बुद्धराज के निर्देशन में थानाधिकारी भवानीसिंह राजावत पुनि के सुपरविजन में गुरूवार को थाने के उप निरीक्षक सुरेशचन्द्र मय जाब्ता हैड कानि जगदीशचन्द्र, कानि बलवन्तसिंह, हेमव्रतसिंह, भजनलाल, सुरेन्द्रपाल, पृथ्वीपालसिंह व मनोहर सिंह द्वारा हाईवे रोड बोजुन्दा पर नाकाबन्दी की जा रही थी। नाकाबंदी के दौरान नीमच-कोटा हाईवे रोड की तरफ से एक सफेद रंग की एम्बुलेन्स आयी जिसमें चालक व एक व्यक्ति और बैठा था जो पुलिस नाकाबन्दी को देखकर गाडी को धीमे की व अचानक गाडी को तेज रफ़्तार से चला नाकाबन्दी तोडकर भागने लगा। जिस पर पुलिस ने एम्बुलेन्स का पिछा किया। धनेत पुलिया हाईवे रोड के सर्विस रोड पर एम्बुलेन्स को छोडकर दोनो व्यक्ति खेतों में भागने लगे, जिनका पिछा किया मगर खेतों में बडी बडी फसलें होने के कारण व फासला अधिक होने से फरार हो गये।
एम्बुलेन्स की नियमानुसार तलाशी ली गई तो काले रंग के 37 प्लास्टिक के कट्टो में कुल 740 किलोग्राम अवैध डोडाचुरा भरा पाया गया, जिस पर डोडाचुरा व एम्बुलेन्स को जब्त किया गया है। थाना सदर चित्तौड़गढ़ पर एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज किया गया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE