BREAKING NEWS
VIDEO NEWS : भादवी छठ पर भाटखेड़ी में भव्य जुलूस,.. <<     BIG NEWS : नीमच लॉयंस क्लब को मिला 58वां देहदान,.. <<     BIG VIDEO : उज्जैन में 33 लाख दीपों का भव्य दीपोत्सव, 3.. <<     BIG NEWS : किसान कांग्रेस अध्यक्ष कन्हैयालाल.. <<     VIDEO NEWS : भादवी छठ पर बख्तूनी बना आस्था का केंद्र,.. <<     VIDEO NEWS : खरगोन में रक्तदान से शुरू हुआ सेवा.. <<     KHABAR : सेवा, सहभागिता और कृतज्ञता के दीपों से.. <<     KHABAR : लावण्य मंगल ने एमबीबीएस परीक्षा उत्तीर्ण.. <<     BIG NEWS : नीमच में देर रात से रुक-रुककर बारिश,.. <<     BIG NEWS : लाडली बहना योजना को चुनौती, हाईकोर्ट ने.. <<     BIG NEWS : मां के साथ पलंग पर सो रहा था 7 माह का मासूम,.. <<     VIRAL NEWS TRUTH: UPI पर 0.4% Tax की खबर वायरल, आखिर इसके पीछे की.. <<     KHABAR : भादवी छठ पर भाटखेड़ी में निकला भगवान.. <<     KHABAR : धूमधाम से मनाया भगवान विश्वकर्मा पूजन व.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर मक्सी.. <<     KHABAR : जब शिक्षा और नदी बचाने का संकल्प एक साथ.. <<     KHABAR : सेगांव में सेवा संकल्प बना उत्सव,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 3, 2023, 7:55 pm
BIG NEWS : मंदसौर जिले का गांव बानीखेड़ी और सीबीएन विभाग, जैसे ही मिली ये पुख्ता जानकारी तो एक्शन में आए अधिकारी, फिर जैसे ही दी घर पर दबिश तो हुआ ये बड़ा खुलासा, पढ़े खबर    

Share On:-

मंदसौर। मादक द्रव्य विरोधी अभियानों के क्रम में, विशिष्ट खुफिया सूचना के आधार पर, केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन), मंदसौर के अधिकारियों ने 03 अगस्त 2023 को गांव बानीखेड़ी तहसील दलौदा में एक संदिग्ध घर की तलाशी ली और 97.250 किलोग्राम सीपीएस डोडाचूरा बरामद किया। 
सीबीएन से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम बानीखेड़ी, तहसील दलौदा निवासी एक व्यक्ति द्वारा अपने घर पर सीपीएस डोडाचूरा छुपाकर रखे जाने तथा मादक द्रव्यों की अवैध तस्करी में संलिप्त होने की गुप्त सूचना प्राप्त होने पर सीबीएन मंदसौर के अधिकारियों की एक टीम का गठन किया गया। 03 अगस्त 2023 को सुबह टीम को भेजा गया और संदिग्ध घर की पूरी तरह से तलाशी ली गई। जिसके परिणामस्वरूप 97.250 किलोग्राम सीपीएस डोडाचूरा बरामद हुआ। कानूनी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद, बरामद डोडाचूरा को जब्त कर लिया गया है और एक व्यक्ति को एनडीपीएस अधिनियम, 1985 के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया गया है। आगे की जांच जारी है.

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE