BREAKING NEWS
VIDEO NEWS : भादवी छठ पर भाटखेड़ी में भव्य जुलूस,.. <<     BIG NEWS : नीमच लॉयंस क्लब को मिला 58वां देहदान,.. <<     BIG VIDEO : उज्जैन में 33 लाख दीपों का भव्य दीपोत्सव, 3.. <<     BIG NEWS : किसान कांग्रेस अध्यक्ष कन्हैयालाल.. <<     VIDEO NEWS : भादवी छठ पर बख्तूनी बना आस्था का केंद्र,.. <<     VIDEO NEWS : खरगोन में रक्तदान से शुरू हुआ सेवा.. <<     KHABAR : सेवा, सहभागिता और कृतज्ञता के दीपों से.. <<     KHABAR : लावण्य मंगल ने एमबीबीएस परीक्षा उत्तीर्ण.. <<     BIG NEWS : नीमच में देर रात से रुक-रुककर बारिश,.. <<     BIG NEWS : लाडली बहना योजना को चुनौती, हाईकोर्ट ने.. <<     BIG NEWS : मां के साथ पलंग पर सो रहा था 7 माह का मासूम,.. <<     VIRAL NEWS TRUTH: UPI पर 0.4% Tax की खबर वायरल, आखिर इसके पीछे की.. <<     KHABAR : भादवी छठ पर भाटखेड़ी में निकला भगवान.. <<     KHABAR : धूमधाम से मनाया भगवान विश्वकर्मा पूजन व.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर मक्सी.. <<     KHABAR : जब शिक्षा और नदी बचाने का संकल्प एक साथ.. <<     KHABAR : सेगांव में सेवा संकल्प बना उत्सव,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 4, 2023, 2:11 pm
BIG NEWS : नीमच जिले का गांव उगरान और 40 साल का गोपाल, जब ग्रामीणों ने देखा युवक को इस हाल में तो मच गया हड़कंप, सूचना मिलते ही दौड़ी पुलिस, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, पढ़े हरिओम माली की खबर     

Share On:-

जीरन। जीरन थानांतर्गत ग्राम उगरान में एक युवक की लाश मिलने से गांव सहित आसपास सनसनी फैल गई। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम उगरान निवासी गोपाल पिता रामलाल कीर उम्र 40 वर्ष गांव के ही पास के एक कुएं में मृत अवस्था मे मिला। कुएं में लाश होने की सुचना पर शुक्रवार सुबह पुलिस को सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल घटना स्थल पर पहुंची जिसके बाद शव को कुएं से बाहर निकाला गया। 
बताया जा रहा है कि मृतक के गले मे लगभग 15 फिट रस्सी बंधी हुई थी। मौके पर थाना प्रभारी के एल डांगी, सब इंस्पेक्टर आरसी खंडेलवाल व बीट प्रभारी चेनसिंह सोलंकी ने पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि परिजनों ने मृतक की हत्या की आशंका जाहिर की है। पुलिस घटना के कारणों की जांच में जुटी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE