BREAKING NEWS
BIG NEWS : मंदसौर से राजस्थान तक फैला था डोडाचूरा.. <<     KHABAR : एक सुर, एक स्वर और देशभक्ति का संदेश, नीमच.. <<     BIG NEWS : पत्नी के चरित्र पर करता था शक, शराब के नशे.. <<     KHABAR : नगरपालिका के 14 प्रस्तावों पर बीजेपी.. <<     BIG NEWS : हरदीप पुरी के खिलाफ निर्दलीय प्रत्याशी,.. <<     BIG NEWS : दिल्ली में कांग्रेस की बड़ी आदिवासी.. <<     BIG REPORT : सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पांच.. <<     KHABAR : दीपावली बोनस और लंबित मांगों को लेकर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : बालाघाट में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई,.. <<     BIG NEWS : गंभीरी नदी के पास खड़े थे तीन युवक, फिर.. <<     BIG VIDEO UPDATE : अफीम किसानों की आखिरी आस अब सांवलिया.. <<     BIG NEWS : तीन प्रमुख सचिव और 16 अफसर होंगे पदोन्नत,.. <<     BIG NEWS : सफाई व्यवस्था को लेकर सख्त हुईं सीएमओ,.. <<     KHABAR : स्विमफ्लाय स्पोर्ट्स क्लब की एक और पहल,.. <<     इंदौर में राजपूत समाज का दशहरा-दीपावली मिलन.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 8, 2023, 4:28 pm
BIG NEWS : नीमच-निम्बाहेड़ा फोरलेन और जलिया चैक पोस्ट, जब पुलिस की नाकाबंदी देख ट्रक रोक बदमाशों ने लगाई दौड़ तो एक्शन में आए अधिकारी, जैसे ही पकड़ा आरोपियों को फिर ली ट्रक की तलाशी तो हुआ ये बड़ा खुलासा, पढ़े रेखा खाबिया की खबर     

Share On:-

चित्तौड़गढ़। निम्बाहेड़ा कोतवाली थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्यवाही करते हुए सोमवार को नाकाबंदी के दौरान एक ट्रक में अवैध रूप से परिवहन किया जा रहा 41 क्विंटल 89 किलो 200 ग्राम अफीम डोडाचूरा ट्रक सहित जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यन्त ने बताया कि जिले में अवैध मादक पदार्थ की धरपकड़ कार्यवाही हेतू चलाये जा रहे अभियान के तहत अधिक से अधिक कार्यवाही हेतू एएसपी बुगलाल मीणा एवं डीएसपी निम्बाहेड़ा बेनीप्रसाद के निर्देशन में रविवार को थानाधिकारी कोतवाली निम्बाहेड़ा रामसुमेर पुनि के नेतृत्व में पुलिस जाप्ता हैड कानि हरविन्द्र सिंह, कानि रतनसिंह, अमित, हेमन्त, विजय सिंह, झाबर मल व चालक अमरपाल जलिया चैक पोस्ट नीमच-निम्बाहेडा हाईवे रोड जलिया पर नाकाबन्दी की जा रही थी। 
नाकाबंदी के दौरान नीमच की तरफ से आती हुई टाटा कम्पनी के ट्रक को चैक करने के लिए रूकवाने का ईशारा करने पर ट्रक चालक द्वारा ट्रक को नाकाबन्दी स्थल से करीब 50 फीट पहले ही रोक, ट्रक का चालक व खलासी दोनों ट्रक की फाटके खोलकर भागने लगे जिनको डिटेन कर पुलिस को देख भागने का कारण पूछने पर घबरा गए। दोनो की गतिविधि संदिग्ध होने पर ट्रक की नियमानुसार तलाशी ली गई तो ट्रक की बॉडी में 211 प्लास्टिक के कट्टों में भरा 41 क्विंटल 89 किलो 200 ग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा मिला।
अवैध अफीम डोडाचुरा व ट्रक को जब्त कर चालक कुशलावा थाना लोहावट जिला जोधपुर निवासी 40 वर्षीय हनुमानाराम उर्फ हड़मानाराम पुत्र लखुराम कड़वासरा विश्नोई एवं खलासी उदानियों की ढाणी, सांवरिज थाना फलौदी जिला जोधपुर निवासी 43 वर्षीय राजूराम पुत्र रामकिशन जाणी विश्नोई को गिरफ्तार कर प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है।

वर्ष 2023 में जिला पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों की धरपकड़ कार्यवाही के तहत एनडीपीएस एक्ट के दर्ज प्रकरण-
वर्ष 2023 में अब तक कुल 165 प्रकरण एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज हुए है, जिनमें- 
1. डोडाचुरा 22334.705 किलोग्राम, 
2. अफीम 155.656 किलोग्राम, 
3. एमडीएमए पॉवडर 104 ग्राम 60 मिलीग्राम, 
4. स्मैक 26 ग्राम 40 मिलीग्राम, 
5. गांजा 346.074 किलोग्राम, 
6. 3440 अफीम के पौधे, 
7. अल्प्राजोलम नशीला पाउडर 3.350 किलोग्राम 
8. 126 वाहन जब्त किए है।
इसके साथ ही इन्ही प्रकरणों में 4 पिस्टल, एक 12 बोर राइफल, 20 कारतूस व 1.50 लाख रुपये नगद भी जब्त कर कुल 274 तस्करो को गिरफ्तार किया जा चुका है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE