भौरासा। आज ग्राम पंचायत बुदासा के ग्राम बुदासी में विश्व आदिवासी दिवस के उपलक्ष में आदिवासी समुदाय के लोगों द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्राम बूदासी से एक चल समारोह का आयोजन किया गया। आदिवासी समुदाय के लोगों के संरक्षण और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने का दिन है। जिसे आदिवासी समुदाय के लोग बढ़-चढ़कर आदिवासी दिवस के रूप में मनाते हैं। जो देवास में प्रति वर्षा अनुसार इस वर्ष भी जिला स्तरीय आदिवासी सांस्कृतिक महारैली एवं आमसभा देवास स्वास्तिक गार्डन भोपाल रोड पर पहुंचे जहां पर आम सभा को संबोधित किया गया। ग्राम बुदासी में चल समारोह में आदिवासी समाज के भूवनिया मामा व जिला पंचायत सदस्य बने सिंह अस्थाया एवं टोंकखुर्द जनपद अध्यक्ष जनपद अध्यक्ष पोप सिंह सेंधव, सरपंच राजेंद्र सेंधव को घोड़े पर बैठाया गया यह लोग घोड़े पर बैठकर इस चल समारोह में साथ साथ चलें वही इन लोगों के द्वारा आज ग्राम बुदासी में पहुंचकर इन लोगों के साथ आदिवासी दिवस मनाया गया कार्यक्रम में सर्वप्रथम भगवान बिरसा मुंडा व भारत माता के चित्र पर मुख्य अतिथियों के द्वारा माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया गया। जिसके बाद इस चल समारोह का शुभारंभ हुआ। इस चल समारोह का जगह-जगह समाज जनों द्वारा स्वागत किया गया व इसी तरह भीमराव अंबेडकर सेवा समिति भगवान बिरसा मुंडा व अतिथियों का पुष्पमाला पहनकर व पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया यह जुलूस भौरासा नगर में भवरनाथ मंदिर से होते हुए छोटा हनुमान चौक से बस स्टैंड होते हुए देवास पहुंचा इस यात्रा में आदिवासी समाज के सैकड़ो युवा मोटरसाइकिल पर झंडा लगाए नारे लगाते हुए चल रहे थे व आगे आगे डीजे पर युवा थिरकते चल रहे थे।