झालावाड़। जिले मे स्थित गांव गांवडी में एक हादसे का मामला सामने आया है। गांव के तालाब में आज एक युवक का शव तैरता हुआ मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। लोगों की सूचना के बाद कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और एसडीआरएफ के जवानों की मदद से शव को तालाब से बाहर निकाला। मृतक युवक की उम्र करीब 25 साल है और उसके पास से एक बंद मोबाइल भी मिला है मृतक युवक ने जूते भी पहन रखे हैं।
मामले में जानकारी देते हुए कोतवाली थाना प्रभारी मोहनचंद ने बताया कि अज्ञात युवक का तालाब में मिलने की सूचना मिलने के बाद में मौके पर पहुंचे। जहां मृतक युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए झालावाड़ के जिला एसआरजी अस्पताल की मोर्चरी भिजवाया है। फिलहाल मृतक युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस के द्वारा मृतक युवक के फोटो सोशल मीडिया पर वायरल किए जा रहे हैं। जिससे उसकी पहचान हो सके। फिलहाल कोतवाली थाना पुलिस अपने स्तर पर भी मृतक युवक की शिनाख्त के प्रयास में जुटी हुई है। गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों में ही झालावाड के गांवड़ी के तालाब में तीन लोगों के शव मिल चुके है। ऐसे मे यह तालाब सुसाइड पाइंट बनता जा रहा है ।