चित्तौड़गढ़। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो चित्तौड़ की टीम ने रिश्वत के मामले में एक बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया है। शराब डिपो के मैनेजर को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। एसीबी चित्तौड़गढ़ के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कैलाश सिंह सांदू की टीम ने एक कार्रवाई को अंजाम दिया। चंदेरिया के पास मुंगा का खेड़ा गांव में आरएसबीसीएल का शराब का डिपो है, जिसमें डिपो मैनेजर रविन्द्र पारीक है। वह अकाउंटेंट ऑफिसर भी है। जिले में यहां से ही शराब की आपूर्ति की जाती है।
डिपो मैनेजर ने बुधवार दोपहर शराब की गाड़ी खाली कराए जाने के एवज में मजदूरों को मिलने वाली डाले की राशि की मांग की। मजदूर ड्राइवर से ट्रक खाली करवाने और सफाई करने के बदले में डाला राशि लेते है। लेकिन यहां आबकारी विभाग के मैनेजर ने डाला राशि की मांग की। मैनेजर ने पुराना हिसाब बताकर 18 हजार 200 रुपयों की मांग की और रुपए नहीं दिए जाने पर मजदूरों को हटाने की धमकी भी दी।