नीमच। केंट थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ स्मैक के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से एक पिस्टल व एक जिंदा कारतूस भी बरामद की गई है। पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट व आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज किया है।
पुलिस अधीक्षक अमित तोलानी के निर्देशन चलाए जा रहे अवैध मादक पदार्थ के धरपकड़ अभियान में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवल सिंह सिसौदिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक फुल सिंह परस्ते के मार्गदर्शन मे तथा थाना प्रभारी नीमचकेंट निरीक्षक योगेन्द्र सिंह सिसौदिया के नेतृत्व में थाना नीमचकेंट की टीम को 120 ग्राम अवेध मादक पदार्थ स्मैक व एक पिस्टल व एक जिंदा कारतुस के 01 आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है
प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 09.08.23 को मुखबिर सुचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति नीले रंग की जींस व सफेदरंग की चौकडी की शर्ट पहने हुआ है जिसका नाम राजा उर्फ जुनैद पिता हनीफ हुसैन उम्र 22 साल नि० पुरानी नगर पालिका का पुरानी नगर पालिका ग्राउण्ड के पास खड़ा है जिसके पास पास अवैध मादक पदार्थ स्मेक लेकर किसी अन्य तस्कर को देने खड़ा है तथा उसके पास अवेध हथियार पिस्टल भी है अगर तुरंत कार्यवाही की जावे तो सफलता मिल सकती है। देरी होने पर माल को खुदबुर्द कर सकता है। जिस पर से पुरानी नगर पालिका नीमच के पास प्रिकास्ट के पास से आरोपी राजा उर्फ जुनैद पिता हनीफ हुसैन उम्र 22 साल नि० पुरानी नगर पालिका नीमच के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ स्मैक 120 ग्राम व एक पिस्टल व एक जिंदा कारतुस जप्त कर आरोपी को गिर0 किया जाकर अप. क्र 423 / 23 धारा 8 / 21 एनडीपीएस एक्ट व 25,27 आर्म्स एक्ट का कायम कर विवेचना मे लिया गया। आरोपी का पुलिस रिमाण्ड प्राप्त कर पुछताछ की जा रही है।
120 ग्राम स्मैक व एक पिस्टल मय 01 जिंदा कारतुस-
उक्त सराहनीय कार्यवाही में निरी. योगेन्द्र सिंह सिसौदिया, उनि शिशुपाल सिंह गौर, सउनि मनोज यादव, प्रआर. 241 राजेश शर्मा, आर. 451 लक्की शुक्ला, आर. 452 कुशलपाल, आर.544 मन्नु जाट, आर.453 चालक राजेश धाकड, का विशेष सराहनीय योगदान रहा।