BREAKING NEWS
BIG NEWS : मंदसौर से राजस्थान तक फैला था डोडाचूरा.. <<     KHABAR : एक सुर, एक स्वर और देशभक्ति का संदेश, नीमच.. <<     BIG NEWS : पत्नी के चरित्र पर करता था शक, शराब के नशे.. <<     KHABAR : नगरपालिका के 14 प्रस्तावों पर बीजेपी.. <<     BIG NEWS : हरदीप पुरी के खिलाफ निर्दलीय प्रत्याशी,.. <<     BIG NEWS : दिल्ली में कांग्रेस की बड़ी आदिवासी.. <<     BIG REPORT : सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पांच.. <<     KHABAR : दीपावली बोनस और लंबित मांगों को लेकर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : बालाघाट में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई,.. <<     BIG NEWS : गंभीरी नदी के पास खड़े थे तीन युवक, फिर.. <<     BIG VIDEO UPDATE : अफीम किसानों की आखिरी आस अब सांवलिया.. <<     BIG NEWS : तीन प्रमुख सचिव और 16 अफसर होंगे पदोन्नत,.. <<     BIG NEWS : सफाई व्यवस्था को लेकर सख्त हुईं सीएमओ,.. <<     KHABAR : स्विमफ्लाय स्पोर्ट्स क्लब की एक और पहल,.. <<     इंदौर में राजपूत समाज का दशहरा-दीपावली मिलन.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 10, 2023, 5:11 pm
KHABAR : गंगा जमुना स्कूल हिजाब मामले में फरार आरोपियों की संपत्ति होगी कुर्क, एसपी ने जारी किया नोटिस, पढ़े खबर

Share On:-

दमोह। हिजाब मामले में फरार चल रहे गंगा जमना स्कूल प्रबंधन के फरार सदस्यों की संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई अब पुलिस शुरू कर रही है। नवागत एसपी सुनील तिवारी ने फरार चल रहे आरोपियों की संपत्ति कुर्क करने के संबंध में धारा 82, 83 के तहत नोटिस जारी किया गया है। एएसपी संदीप मिश्रा ने इस मामले में बताया कि अब आरोपियों की संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई की जाएगी।


बता दें हिंदू छात्राओं को हिजाब पहनाने, धर्मांतरण कराने और बच्चों को जबरदस्ती नमाज पढ़ाने  के मामले में गंगा जमुना स्कूल चर्चाओं में आया था और पूरे प्रदेश में यह मामला गर्माया हुआ था। स्कूल प्रबंधन के सदस्यों पर मामला दर्ज किया गया था, लेकिन वह लोग फरार हो गए और पुलिस की दबिश में भी गिरफ्तारी नहीं हो पाई इसके बाद अब संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई शुरू की जा रही है।


जून महीने में छात्राओं को हिजाब पहनाने के मामले में यह स्कूल चर्चाओं में आया था। उसके बाद हिंदूवादी संगठन के सदस्यों के द्वारा ज्ञापन दिए गए। राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग के अध्यक्ष ने भी जांच की बात कही और मुख्यमंत्री और ग्रहमंत्री के निर्देश पर जांच शुरू की गई, जिसके बाद स्कूल प्रबंधन के 11 सदस्यों पर मामला दर्ज किया गया था। वहीं जिला प्रशासन और जीएसटी की टीम के द्वारा भी गंगा जमना फर्म पर ताबड़तोड़ कार्रवाई की गई थी और तीन प्रतिष्ठान सील किए गए थे। साथ ही स्कूल का अवैध निर्माण भी गिराया गया था। इस मामले में तीन आरोपी वर्तमान में जेल में हैं एवं प्रबंधन के सभी सदस्य फरार चल रहे हैं, जिनकी गिरफ्तारी अभी तक नहीं हो पाई। 


एएसपी संदीप मिश्रा ने बताया कि एसपी सुनील तिवारी के द्वारा इस मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों की संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई शुरू की गई है। उनके द्वारा धारा 82, 83 के तहत नोटिस जारी करते हुए दमोह कोतवाली टीआई को कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE