BREAKING NEWS
BIG NEWS : मंदसौर से राजस्थान तक फैला था डोडाचूरा.. <<     KHABAR : एक सुर, एक स्वर और देशभक्ति का संदेश, नीमच.. <<     BIG NEWS : पत्नी के चरित्र पर करता था शक, शराब के नशे.. <<     KHABAR : नगरपालिका के 14 प्रस्तावों पर बीजेपी.. <<     BIG NEWS : हरदीप पुरी के खिलाफ निर्दलीय प्रत्याशी,.. <<     BIG NEWS : दिल्ली में कांग्रेस की बड़ी आदिवासी.. <<     BIG REPORT : सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पांच.. <<     KHABAR : दीपावली बोनस और लंबित मांगों को लेकर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : बालाघाट में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई,.. <<     BIG NEWS : गंभीरी नदी के पास खड़े थे तीन युवक, फिर.. <<     BIG VIDEO UPDATE : अफीम किसानों की आखिरी आस अब सांवलिया.. <<     BIG NEWS : तीन प्रमुख सचिव और 16 अफसर होंगे पदोन्नत,.. <<     BIG NEWS : सफाई व्यवस्था को लेकर सख्त हुईं सीएमओ,.. <<     KHABAR : स्विमफ्लाय स्पोर्ट्स क्लब की एक और पहल,.. <<     इंदौर में राजपूत समाज का दशहरा-दीपावली मिलन.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 10, 2023, 7:41 pm
BIG NEWS : राजस्थान की निम्बाहेड़ा कोतवाली पुलिस और 24 घंटे का वक्त, जैसे ही अधिकारियों को लगी इस अपराध की भनक तो लिया एक्शन, खरीददार भी हुआ गिरफ्तार, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। निम्बाहेड़ा कोतवाली पुलिस ने कस्बे से चोरी हुई मोटर साइकिलों के चोरों के खिलाफ लगातार दूसरे दिन कार्यवाही करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की दो मोटर साईकिल बरामद की है। मामले में चोरी की बाईक खरीदने वाले मंगलवाड़ निवासी अशफाक को गिरफ्तार किया गया है।
 पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत ने बताया कि निम्बाहेड़ा कस्बे में पोस्ट ऑफिस से ऊखलिया पुलिस थाना सदर निम्बाहेडा निवासी प्रहलाद कुमार धाकड पुत्र नन्द किशोर धाकड की मोटर साईकिल हीरो स्प्लेंडर प्लस चोरी हो जाने के दर्ज प्रकरण में अनुसंधान हैड कानि. भैरूलाल के जिम्मे किया गया। एएसपी बुगलाल मीना, डीएसपी निम्बाहेड़ा बेनीप्रसाद मीणा के निर्देश पर थानाधिकारी कोतवाली निम्बाहेडा राम सुमेर मीणा पु.नि. द्वारा एएसआई सूरज कुमार मय जाब्ता हैड कानिस्टेबल भैरूलाल, हरविन्द्र सिंह व कानि अमित कुमार, हेमन्त, विजय सिंह, सुभाष को मामले में बाईक व आरोपियों की तलाश हेतु निर्देशित किया गया। 
मुखबिर सूचना एवं आसूचना संकलन कर फुटेज के आधार पर मालीयो का कुआ शारदा पेट्रोल पम्प के पास निम्बाहेडा निवासी 30 वर्षीय गोविन्द खारोल पुत्र छोटूलाल खारोल की पहचान कर गिरफ्तार किया। 
 गिरफ्तार आरोपी गोविन्द खारोल ने चोरी की उक्त मोटरसाईकिल को बैंक ऑफ बडोदा के पास मंगलवाड थाना मंगलवाड निवासी 40 वर्षीय अशफाक अन्सारी पुत्र मोहम्मद यासिन को तीन हजार रूपये में बेचना बताया। आरोपी की सूचना पर चोरी की बाईक खरीदने वाले आरोपी अशफाक अन्सारी को गिरफ्तार कर प्रकरण की मोटर साईकिल को बरामद किया गया । आरोपी गोविन्द खारोल की सूचना पर गोविन्द खारोल के घर से अन्य जगह से चोरी की एक और मोटर साईकिल भी जप्त की गई। 
आरोपी गोविन्द खारोल व चोरी का माल खरीदने वाले अशफाक अन्सारी से थाना सर्कल से चोरी हुए अन्य प्रकरणो के माल मशुरूका के सम्बन्ध मे विस्तृत अनुसंधान जारी है। आरोपी गोविंद के खिलाफ चार व अशफाक के खिलाफ चोरी का माल खरीदने के दो प्रकरण दर्ज है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE