भवानीमंडी। नये थानाधिकारी मांगेलाल यादव के क्षेत्र मे हो रही है चोरिया पदभार सँभालते ही चोरो के हौसले सातवे आसमान तक चढ़े। ट्रक से डीजल चोरी का मामला होते ही फिर एक और किराना व्यापारी के यंहा चोरो ने हाथ साफ कर लिया। पचपहाड़ के किराना व्यवसाई अशोक मंत्री के यहां 1 वर्ष के अंदर दूसरी बार दीवार तोड़कर चोरी की गई। व्यापारी अशोक ने मिडिया को बताया कि बीती रात चोरों ने दीवार तोड़कर कर सेंध लगाकर चोरी की। जिसमे 15 हजार नगदी व 10 हजार से अधिक का सामान गायब है मंत्री ने बताया कि गत वर्ष 30 सितंबर को इसी तरह की चोरी की रिपोर्ट दर्ज करवाने के बाद आज तक कोई भी कार्रवाई नहीं हुई और फिर दूसरी बार चोरी हो गई चोरों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं रिपोर्ट दर्ज करने के बाद भी पुलिस छोटी मोटी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लेती है।