BREAKING NEWS
BIG NEWS : आखिर किसके इशारों पर बनी सूची, पंचायत में.. <<     BIG NEWS : नीमच के नए रक्षित निरीक्षक अजय सिंह.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ के अवकाशागार में हिट एंड रन जिला.. <<     KHABAR : चंद्रनगर ग्राम की स्थापना के 100 वर्ष पूरे,.. <<     KHABAR : पत्नी से परेशान पति ने एसपी से लगाई.. <<     KHABAR : लेह में पदस्थ भौंती निवासी आईटीबीपी के.. <<     VIDEO NEWS : लेह में तैनात ITBP जवान नीरज शर्मा का.. <<     VIDEO NEWS : भादवी छठ पर भाटखेड़ी में भव्य जुलूस,.. <<     BIG NEWS : नीमच लॉयंस क्लब को मिला 58वां देहदान,.. <<     BIG VIDEO : उज्जैन में 33 लाख दीपों का भव्य दीपोत्सव, 3.. <<     BIG NEWS : किसान कांग्रेस अध्यक्ष कन्हैयालाल.. <<     VIDEO NEWS : भादवी छठ पर बख्तूनी बना आस्था का केंद्र,.. <<     VIDEO NEWS : खरगोन में रक्तदान से शुरू हुआ सेवा.. <<     KHABAR : सेवा, सहभागिता और कृतज्ञता के दीपों से.. <<     KHABAR : लावण्य मंगल ने एमबीबीएस परीक्षा उत्तीर्ण.. <<     BIG NEWS : नीमच में देर रात से रुक-रुककर बारिश,.. <<     BIG NEWS : लाडली बहना योजना को चुनौती, हाईकोर्ट ने.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 14, 2023, 8:34 pm
BIG NEWS : कैलाश विजयवर्गीय का नीमच दौरा, छा गए पप्पू और पवन, नहीं मिली तवज्जो किसी नेता को, पढ़े कमलेश मांगरिया की खबर

Share On:-

नीमच। नीमच जिले में आज भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और एमपी के कद्दावर नेता कैलाश विजयवर्गीय का दौरा रहा। संगठन की बैठकों से लगाकर भाजपा द्वारा आयोजित कई कार्यक्रमों में विजयवर्गीय शामिल हुए। इस दौरान नीमच और जावद में विजयवर्गीय का भव्य स्वागत हुआ। नीमच विधानसभा में भाजपा जिलाध्यक्ष पवन पाटीदार और पूर्व नपा अध्यक्ष राकेश जैन के नेतृत्व में विजयवर्गीय का स्वागत एक तरह से शक्ति प्रदर्शन के रूप में देखा गया। दोनों ही नेताओं ने खुद को विजयवर्गीय के सामने साबित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। 

भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के स्वागत के लिए भाजपा नेताओं ने जगह जगह शहर में पोस्टर और बड़े बड़े होर्डिंग्स लगाए। जहां पप्पू जैन ने हर्कियाखाल सांदे पर अपने समर्थकों के साथ पहुंचकर विजयवर्गीय का भव्य स्वागत किया और शहर में जगह जगह बड़े-बड़े फ्लेक्स-होर्डिंग्स लगाए तो भाजपा जिलाध्यक्ष पवन पाटीदार भी कम नहीं रहे। उनके द्वारा भी विजयवर्गीय का अपने कार्यकर्ताओं के साथ पलक पावड़े बिछाकर स्वागत किया। 

नीमच दौरे और शहर में निकली तिरंगा यात्रा के दौरान व्यक्तिगत छवी के रूप में नीमच विधानसभा से राकेश पप्पू जैन दिनभर बड़े नेता के रूप में छाए रहे। पप्पू जैन के समर्थकों का हुजूम भी सड़कों पर देखा गया। कैलाश विजयवर्गीय के ख़ास होने का फायदा भी पप्पू जैन को मिला। तिरंगा यात्रा के दौरान विजयवर्गीय भी बार बार राकेश जैन को तवज्जो देते दिखे। 

वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष पवन पाटीदार भी इस आयोजन में विजयवर्गीय के साथ कुशल संगठक के रूप में दिखाई दिए। पवन पाटीदार की यूथ में पकड़ भी इस दौरान साफ तौर पर देखने को मिली। पाटीदार समर्थक युवा कार्यकर्ताओं का जमावड़ा भी आयोजन में दिखा। शहर में निकली तिरंगा यात्रा के दौरान विजयर्गीय भी हर बात में पाटीदार से पूछते दिखे। 

राजनीतिक सूत्रों की मानें तो आज जिस प्रकार से संगठन के रूप में पवन पाटीदार और व्यक्तिगत नेता के रूप में राकेश पप्पू जैन उभरकर सामने आए हैं उससे ऐसा लग रहा है कि नीमच विधानसभा सीट से दोनों ही प्रबल दावेदार है। जिस प्रकार से आज विजयवर्गीय ने दोनों ही नेताओं को तवज्जो दी है तो नीमच सीट से अब भाजपा की ओर से ये दोनों नाम ही सामने उभर के आ रहे हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE