मंदसौर। मप्र शासन के आदेशानुसार प्रदेश मे चल रहे नशा मुक्ति अभियान के तहत अनुराग सुजानिया पुलिस अधीक्षक मंदसौर द्वारा दिये गये निर्देशो के तारतम्य में गौतम सोलंकी अति पुलिस अधीक्षक मंदसौर एवं सतनाम सिंह नगर पुलिस अधीक्षक मंदसौर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी दलौदा संजीव सिंह परिहार व उनकी टीम द्वारा एक तस्कर पुरुष व एक महिला के खेत से अवैध मादक पदार्थ गांजे के 682 पौधे व 280 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा जप्त किया।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 18 अगस्त 2023 को सउनि संतोष मुनिया को विश्वसनीय मुखबिर ने सूचना दी की ग्राम आक्या में महू-नीमच हाईवे रोड पैट्रोल पम्प के पीछे वेणीराम पिता मन्नालाल जाति माली निवासी आक्या का अपने खेत पर बने मकान के सामने मे अवैध मादक पदार्थ गांजा के पौधे लगाकर खेती कर रहा है। यदी तुरन्त दबीश दी जाए तो सफलता मिल सकती है। मुखबिर सूचना विश्वसनीय होने से तत्काल टीम गठीत कर ग्राम आक्या महू-नीमच हाईवे रोड पैट्रोल पम्प के पीछे वेणीराम पिता मन्नालाल माली के खेत पर मुखबीर सुचना की तस्दीक व कार्यवाही हेतु रवाना होकर मुखबीर बताये स्थान ग्राम आक्या महू नीमच हाईवे रोड पैट्रोल पम्प के पीछे वेणीराम पिता मन्नालाल माली निवासी आक्या के खेत पर पहुंचे। जहाँ पर एक व्यक्ति खडा मिला जिससे नाम पता पुछते अपना नाम वेणीराम पिता मन्नालाल जाति माली उम्र 55 साल निवासी ग्राम आक्या का होना बताया तथा जिस स्थान पर संदेही खडा है उक्त अपनी पत्नि पुष्पाबाई के नाम से होना बताया।
वेणीराम माली के खेत में ड्रैगन टार्च लेकर तलाशी हेतु हमराह फोर्स व पंचान के प्रवेश किया गया। खेत की तलाशी लेते खेत पर संदेही वेणीराम के मकान के सामने हरे रंग के गांजे के छोटे बडे पौधे पाये गये तथा पौधो के बीच मे एक सफेद रंग की प्लास्टीक की थैली मिली जिसमे हरे रंग के सुखे पौधे भरे होने पाये गये गये। अलग अलग हरे रंग के पौधो से पत्तियो को तोडकर तथा सफेद प्लास्टीक की थैली मे मिले सुखे पौधो को सुघंकर मसलकर व जलाकर देखा तो अनुभव के आधार पर गांजे के पौधे होना पाये गये। मिले हुए हरे गांजे के छोटे बडे पौधो की गिनती करते कुल 682 नग गाजें के पौधे जिनकी उम्र करीबन 01 से 02 महिने के होना पाये गये। बाद उखाडे गये गांजे के पौधो का वजन 740 ग्राम व प्लास्टिक की थैली मे मिले गांजे का वजन करते 280 ग्राम होना पाया गया। बाद आरोपी के कब्जे वाले खेत से मिले अवैध मादक पदार्थ गांजे के पौधे व प्लास्टिक थैली मे मिले अवैध मादक पदार्थ गांजे को विधिवत जप्त कर एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानो का पालन करते हुए आरोपी वेणीराम पिता मन्नालाल जाति माली उम्र 55 साल निवासी ग्राम आक्या व आरोपिया पुष्पा पति वेणीराम माली उम्र 51 साल निवासी आक्या को विधिवत गिरफ्तार जाकर न्यायालय पेश किया गया।
उक्त कार्यवाई में थाना प्रभारी दलौदा संजीव सिह परिहार , सउनि संतोष मुनिया सउनि नरेंद्र मकवाना, प्रआर 67 उमंग शर्मा प्रआर 681 दिगपालसिह, प्रआर 612 प्रशांत चौहान, प्रआर 295 राकेश शर्मा, आर 556 पप्पुसिह डोडीया आर 385 अनिल आर्य आर 701 मुजीब, प्रआर 07 लक्ष्मी पाटीदार, मआर 362 शायर गुर्जर, व आर चालक 517 सन्दीप पुरोहीत का योगदान सराहनिय रहा।