BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच में मंगलवार को बिजली विभाग का.. <<     BIG NEWS: नशे के कारोबार में फरारी काट रहा था 12.. <<     BIG NEWS : मंदसौर से राजस्थान तक फैला था डोडाचूरा.. <<     KHABAR : एक सुर, एक स्वर और देशभक्ति का संदेश, नीमच.. <<     BIG NEWS : पत्नी के चरित्र पर करता था शक, शराब के नशे.. <<     KHABAR : नगरपालिका के 14 प्रस्तावों पर बीजेपी.. <<     BIG NEWS : हरदीप पुरी के खिलाफ निर्दलीय प्रत्याशी,.. <<     BIG NEWS : दिल्ली में कांग्रेस की बड़ी आदिवासी.. <<     BIG REPORT : सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पांच.. <<     KHABAR : दीपावली बोनस और लंबित मांगों को लेकर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : बालाघाट में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई,.. <<     BIG NEWS : गंभीरी नदी के पास खड़े थे तीन युवक, फिर.. <<     BIG VIDEO UPDATE : अफीम किसानों की आखिरी आस अब सांवलिया.. <<     BIG NEWS : तीन प्रमुख सचिव और 16 अफसर होंगे पदोन्नत,.. <<     BIG NEWS : सफाई व्यवस्था को लेकर सख्त हुईं सीएमओ,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 18, 2023, 6:27 pm
BIG NEWS : नीमच की पुलिस चौकी जाट और पुख्ता सूचना, जैसे ही गोल डूंगरी चौराहा पर की नाकाबंदी तो सामने आया ट्रेक्टर-ट्रॉली, फिर जब खाकी ने ली वाहन की तलाशी तो हुआ ये चौंका देने वाला खुलासा, पढ़े संतोष गुर्जर की खबर     

Share On:-

रतनगढ़। मुख्यमंत्री के प्रदेश व्यापी नशाविरोधी अभियान के तहत जिला नीमच मे पुलिस अधीक्षक अमित तोलानी के कुशल निर्देशन में जिले में अवैध मादक पदार्थ कि धरपकड हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवल सिंह सिसोदिया व एसडीओपी जावद रामतिलक मालवीय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रतनगढ शिवकुमार यादव एवं उनकी टीम उनि मंगलसिंह राठौर चौकी प्रभारी जाट द्वारा एक नीले रंग के सोनालिका कंपनी के ट्रैक्टर ट्रॉली क्रमांक एमपी 44 एबी 8662 से 20 प्लास्टिक के कट्टों में भरा हुआ कुल 400 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा छिलका को जप्त किया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 18 अगस्त 2023 को पुलिस चौकी जाट के द्वारा मुखबीर सूचना पर कार्यवाही करते हुए घटना स्थल गोल डूंगरी चौराहा, जाट विजयपुर रोड पर नाकाबन्दी के दौरान एक नीले रंग के सोनालिका कंपनी के ट्रैक्टर ट्रॉली क्रमांक एमपी 44 एबी 8662 से 20 प्लास्टिक के कट्टों में कुल 400 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा मय वाहन के जप्त किया किया गया तथा आरोपी चालक अब्दुल जब्बार पिता अब्दुल रहमान जाति मुसलमान जयपुरी लोहार उम्र 53 साल निवासी आगर मोहल्ला ग्राम जाट थाना रतनगढ़ को गिरफ्तार किया गया। मौके की सम्पूर्ण कार्यवाही कर थाना रतनगढ़ पर मौके से गिरफ्तार आरोपी अब्दुल जब्बार के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।

इस सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी रतनगढ निरीक्षक शिवकुमार यादव, उप निरीक्षक मंगलसिंह राठौर चौकी प्रभारी जाट, प्रआर प्रवीण जोशी, आरक्षक सचिन कौशिक, आरक्षक विजय शर्मा, आरक्षक अनिल पाटीदार, आरक्षक सुनील डिंडोर तथा आरक्षक प्रकाश बिष्ट का सराहनीय योगदान रहा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE