मल्हारगढ़। नाहरगढ थाना क्षेत्र के हंव बोरखेड़ी चारण में रात्रि को बालाजी मंदिर और देवनारायण मंदिर पर चोरो ने अपने हाथ साफ कर लिए। चोर बालाजी मंदिर से ताला तोड़कर दान पेटी के पेसे ले गये तो देवनारायण मन्दिर की दानपेटी तो नही खोल पाए लेकिन एक छोटा चांदी का छत्र चुरा ले गए।