BREAKING NEWS
KHABAR : विश्व बांस दिवस विशेष, बांस की खेती से जैव.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम बोरखेड़ा दतौली और सुबह.. <<     KHABAR : सरकारी दावों की खुली पोल, कच्चा मकान ढहा.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर सेवा.. <<     KHABAR : एमपी में स्वामित्व योजना की शुरुआत आज, 50.. <<     KHABAR : पर्युषण महापर्व के समापन पर कुकड़ेश्वर.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले के डूंगलावदा में दर्दनाक सड़क.. <<     BIG NEWS : 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज.. <<     BIG NEWS : नीमच के बाबजी एएसी ब्लॉक प्लांट में.. <<     KHABAR : पीएम मोदी का बर्थडे और चीता प्रोजेक्ट का 4.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर सेवा संकल्प.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिन पर आशीर्वाद का दीया.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर भारत.. <<     फुलरा कंजर डेरा में आबकारी की दबिश,1200 लीटर.. <<     20 सितंबर को देवास में गूंजेगा सनातन का संदेश!.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 20, 2023, 11:23 am
BIG NEWS : रात का वक्त और बालोदा का दिलीप, जब आई ये आवाज तो उठाई तलवार, फिर दिया इस खौफनाक घटना को अंजाम, एक साथ उठी परिवार के चार लोगो की अर्थियां, जानिए क्या है पूरा मामला, पढ़े खबर      

Share On:-

उज्जैन। जिले में एक शख्स ने पत्नी समेत दो बच्चों की हत्या कर दी। इसके बाद सुसाइड कर लिया। दंपती के दो अन्य बच्चों ने भागकर जान बचाई। शुरुआती जानकारी में पता चला है कि आरोपी ने शराब पी रखी थी। उसने कुत्ते को मारने से रोकने पर परिवार पर हमला कर दिया।
घटना बड़नगर के बालोदा में शनिवार देर रात की है। रविवार सुबह मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया गया है कि बालोदा में रहने वाले ​​​​​​दिलीप पवार पर कुत्ता भौंक रहा था। इससे गुस्से में आकर वह घर से तलवार लेकर कुत्ते को मारने के लिए दौड़ा। पत्नी गंगा पवार ने समझाया तो आरोपी ने उसकी हत्या कर दी। बीच-बचाव करने पर 17 साल की बेटी नेहा, फिर 14 साल के बेटे योगेंद्र को भी तलवार से हमला कर मार डाला। घर में मौजूद दो और बेटे छत पर भागे और वहां से कूदकर जान बचाई। बाद में दिलीप ने भी तलवार से अपना गला काटकर खुदकुशी कर ली।
जान बचाकर भागे बच्चों ने आसपास के लोगों को जानकारी दी। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस दरवाजा तोड़कर मकान में घुसी। अंदर पति, पत्नी और उनके दोनों बच्चों के शव पड़े थे। हर तरफ खून फैला था। एफएसएल टीम भी मौके पर पहुंच गई है। आरोपी पेशे से किसान था।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE