कंजार्डा। पुलिस अधीक्षक नीमच अमित तोतलानी के निर्देशन में जिले में अवैध मादक पदार्थ की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक अमित तोतलानी के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवल सिंह सिसोदिया एवं अनु विभाग की अधिकारी यशस्वी शिंदे थाना प्रभारी इंचार्ज उप निरीक्षक निलेश सोलंकी के मार्गदर्शन एवं चौकी प्रभारी कंजार्डा उप निरीक्षक परमानंद गिरवर के नेतृत्व में पुलिस चौकी कंजार्डा द्वारा एक्सयूवी कार में बड़ी मात्रा में परिवहन किया जा रहा 2 क्विंटल 24 किलोग्राम डोडा चूरा जप्त कर एक तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।
पुलिस चौकी कंजार्डा को दिनांक 19 अगस्त 2023 को अवैध भारी मात्रा में अवैध डोडा चुरा परिवहन के संबंध में मुखबीर से सूचना प्राप्त होने पर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर तत्परता से कार्रवाई करते हुए चौकी के सामने आम रोड पर घेराबंदी कर एक्सयूवी कार एमएच 1 सीडी 2271 में अवैध रूप से परिवहन किया जा रहा 2 क्विंटल 24 किलो अवैध मादक पदार्थ डोडा चूरा जप्त किया जाकर दो आरोपियों निर्मल पिता रामचंद्र खाती मालवीय उम्र 33 साल निवासी रामनगर कंजार्डा व राकेश बिश्नोई जोधपुर राजस्थान पंजीबद्ध किया गया। प्रकरण में आरोपियों से डोडाचूरा के स्त्रोतों एवं अन्य आरोपी गणों के संबंध में पूछताछ वह अनुसंधान जारी है। उक्त कार्य में चौकी प्रभारी कंजार्डा एवं उनके स्टाफ की सराहनी भूमिका रही।